कप्तानी छीनने के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान आया सामने, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मिला सम्मान 

Rohit Sharma: भारतीय टीम को 2 आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ दिनों से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. टीम इंडिया के लिए बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कप्तानी से हटा दिया है. टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके रोहित अब वनडे फॉर्मेट में भी सिर्फ सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही मैदान पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वनडे सीरीज का फैंस भी इंतजार कर रहे हैं.

Rohit Sharma vs AUS

Rohit Sharma vs AUS

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें सबसे बड़ा फैसला दिग्गज रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का था. टीम इंडिया को 2 आईसीसी ट्रॉफी जिताने के बाद भी हिटमैन को बीसीसीआई से कप्तानी से ही हटा दिया. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टेस्ट के बाद अब शुभमन गिल वनडे टीम के भी कप्तान बन गए हैं. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के इस फैसले के कारण रोहित चर्चा का विषय बने हुए हैं. कप्तानी गंवाने के बाद अब रोहित शर्मा का पहला स्टेटमेंट आया है. 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बोले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 

पिछली बार भारतीय टीम ने जब वनडे मैच खेला था. उस समय रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान हुआ तो रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया. कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा अब सीईएटी अवार्ड फंक्शन में नजर आए. जहां पर ऑस्ट्रेलिया दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना और वहां जाना बहुत पसंद है, ऑस्ट्रेलिया के लोग क्रिकेट को बहुत पसंद करते हैं.’ हिटमैन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi पर लगे ‘लापरवाही’ के आरोप! कोच ने वापसी पर ‘जांच’ करने की दी चेतावनी 

हिटमैन को अब मिला बड़ा सम्मान 

टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने के लिए इस अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया. दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों से हिटमैन को ये सम्मान मिला. हाल के समय में रोहित ने अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा काम किया है. जिसके कारण ही उनका वजन भी पहले से बहुत ज्यादा कम हुआ है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी रोहित ने बहुत ज्यादा समय बिताया है. जहां पर लंबे तेज गेंदबाजों के खिलाफ घंटों अभ्यास किया है. रोहित को अलग आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 खेलना है, तो उन्हें लगातार बल्ले से रनों की बारिश करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ