हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली का वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना लगभग तय, दिग्गज को मिला बोर्ड का फुल सपोर्ट 

Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. अब वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में सभी उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलते हुए देखना चाहते हैं. जिसके लेकर अब बड़ा अपडेट आया है.

विज्ञापन
विराट कोहली आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होंगे टीम इंडिया का अहम हिस्सा! (Pic Credit- ANI)

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी से ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके कारण ही सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. रवींद्र जडेजा को फिलहाल इस रेस से लगभग बाहर जा रहा है. वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जगह पर भी खतरा फिलहाल नजर आ रहा है. जिसके कारण ही किंग कोहली के फैंस भी बहुत परेशान नजर आ रहे हैं. हालांकि नए रिपोर्ट पढ़ने के बाद भारतीय टीम के सुपरस्टार विराट कोहली के फैंस को बड़ा सुकून मिलने वाला है. 

विराट कोहली खेलेंगे वनडे वर्ल्ड कप 2027!  

न्यूज 24 के रिपोर्टर वैभव भोला की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बैक करना चाहती है. सिर्फ एक सदस्य को छोड़कर अन्य सभी कोहली को उस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए देखना चाहते हैं. पिछली कुछ सीरीज से टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली अपने बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं. जिसके कारण भी उन्हें टीम मैनेजमेंट चाहती है. मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के पास विराट कोहली जैसा दूसरा सुपरस्टार नहीं है. ऐसे में क्रिकेट जगत को भी फिलहाल किंग कोहली की जरूरत है. 

किंग कोहली ने साल 2008 से ही टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भी उनकी भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. साउथ अफ्रीका में ये मेगा टूर्नामेंट खेला जाना है. जहां पर कोहली का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. इसके अलावा वनडे फॉर्मेट से उनके संन्यास की बात करें तो फिलहाल ये साफ नजर आ रहा है कि कोहली ही ये फैसला करने वाले हैं कि वो कब तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना चाहते हैं. 

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे कोहली 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली आराम कर रहे हैं. वो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयारी करते हुए नजर आने वाले हैं. साल 2026 में कोहली कुल 8 वनडे मैच और खेलने वाले हैं. ऐसे में वो इन मुकाबलों में धमाकेदार बल्लेबाजी करके रनों की बारिश करना चाहेंगे. जिससे जो कुछ आलोचकों उनके ऊपर सवाल उठा रहे हैं, उनका भी मुंह बंद हो जाए. 

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की मां ने उन्हें क्यों कहा कन्हैया? बहन ने पोस्ट की प्यारी तस्वीर

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल तो टीम पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रभाव के बारे में बात करत रहते हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के ही अनुभव का फायदा मौजूदा समय में कप्तान शुभमन गिल उठा रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम को अभी भी किंग कोहली की जरूरत महसूस हो रही है. जिसके कारण ही चयनकर्ता इस बारे में कोई बड़ा फैसला नहीं ले पा रहा है. 

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में 2 भारतीय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola