स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में 2 भारतीय

Most Runs in Women's International Cricket: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 124 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. यहां देखिए टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट.

Smriti Mandhana
1 / 6
Smriti Mandhana (PIC Credit -AI)

Most Runs in Women's International Cricket: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने हांगकांग के खिलाफ 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. भारत की इस जीत के हीरो स्टार ओपनर स्मृति मंधाना रही, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा और 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शानदार पारी के साथ मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं. उन्होंने भारतीय दिग्गज मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. आइए जानते हैं महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में. (PIC Criedit -AI)

विज्ञापन

1. स्मृति मंधाना

1. स्मृति मंधाना2 / 6

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों में शानदार 124 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ उनके इंटरनेशन क्रिकेट में कुल रन 10,880 हो गए और उन्होंने महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मंधाना ने अब तक भारत के लिए खेले 9 टेस्ट मैचों में 52.53 की औसत से 788 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 120 मैचों में 47.88 की औसत से 5,411 रन बनाए हैं. वहीं, टी20I में स्मृति के नाम 173 मैचों में 4,681 रन दर्ज हैं.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

2. मिताली राज

2. मिताली राज3 / 6

भारतीय महिला क्रिकेट की महान बल्लेबाज मिताली राज लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी रहीं. अपने दो दशक से अधिक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 10,868 रन बनाए. मिताली ने भारत के लिए खेले 232 वनडे मैचों में 50.68 की बेहतरीन औसत से 7,805 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 43.68 की औसत से 699 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले. इसके अलावा, टी20I में मिताली ने 89 मुकाबलों में 2,364 रन बनाए.  (PIC Credit -AI)

3. सूजी बेट्स

3. सूजी बेट्स4 / 6

न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. बेट्स ने अब तक खेले 370 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 10,740 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक शामिल हैं. बेट्स ने वनडे क्रिकेट में 184 मैच खेलते हुए 37.86 की औसत से 5,982 रन बनाए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 186 मैचों में 28.83 की औसत से 4,758 रन अपने नाम किए हैं. बेट्स महिला टी20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में भी शामिल हैं.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

4. शार्लेट एडवर्ड्स

4. शार्लेट एडवर्ड्स5 / 6

इंग्लैंड की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज शार्लेट एडवर्ड्स इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 10,273 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 23 मैचों में 44.10 की औसत से 1,676 रन दर्ज हैं. वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 5,992 रन बनाए हैं. इसके अलावा, टी20I क्रिकेट में उन्होंने 32.97 की औसत और 106.93 के स्ट्राइक रेट से 2,605 रन बनाए.  (PIC Credit -AI)

5. रॉक्सैन टेलर

5. रॉक्सैन टेलर6 / 6

वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाज रॉक्सैन टेलर इस लिस्ट में 5वें नंबर आती हैं. टेलर अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल मिलाकर 10,007 रन बना चुकी हैं. उन्होंने अब तक खेले 179 वनडे मैचों में 43.71 की औसत और 69.21 के स्ट्राइक रेट से 6339 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 42 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने खेले 139 मैचों में 34.58 की औसत से 3666 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक जड़े हैं.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन