हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मानव सुथार ने काउंटी चैम्पियनशिप मैच में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 131 सालों के बाद हुआ ऐसा कारनामा

Manav Suthar: टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे मानव सुथार ने हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद अब वो इंग्लैंड में काउंटी चैम्पियनशिप मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अब इस टूर्नामेंट में मानव ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

विज्ञापन
Manav Suthar ने काउंटी चैम्पियनशिप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

Manav Suthar: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर ने काउंटी चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया है. जिस अंदाज में उन्होंने श्रीलंका की स्पिन विकेट पर अच्छा प्रदर्शन किया था. उसी अंदाज में वो इंग्लिश सरजमीं पर भी कमाल कर रहे हैं. काउंटी चैम्पियनशिप में वारविकशायर क्रिकेट टीम और ग्लेमोर्गन के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर वारविकशायर के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने 3 विकेट हासिल किया. इस दौरान उन्होंने 131 सालों के बाद कुछ ऐसा कारनामा किया है. 

मानव सुथार ने रच दिया इतिहास 

ग्लेमोर्गन क्रिकेट टीम और वारविकशायर के बीच बड़ा मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के युवा स्टार मानव ने वारविकशायर के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया है. इस मुकाबले में सुथार ने कुल 15 ही गेंदें फेंकी. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किया. लेकिन सबसे बड़ी बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने एक भी रन नहीं दिया. ऐसे में वो पिछले 131 सालों में बिना रन दिए किसी फर्स्ट क्लास में 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

सुथार ने पहली पारी में 3 गेंद फेंक कर 1 विकेट हासिल किया. जिसके दूसरी पारी में भी मानव ने 2 ओवर फेंके और दो विकेट हासिल किया. इस दौरान सुथार ने तीनों ही विकेट क्लीन बोल्ड करके हासिल किए हैं. सुथार के खिलाफ बल्लेबाज बहुत ही फंसे हुए नजर आए. इस मुकाबले के बाद सुथार का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है. वो स्पिनरों के लिए मुश्किल विकेट पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हो रहे हैं. इस मुकाबले में उन्होंने बल्ले से भी 23 गेंदों में 16 रन बनाए.

विज्ञापन

वारविकशायर को मिली शानदार जीत 

इस मुकाबले में ग्लेमोर्गन की टीम ने पहली बल्लेबाजी. जहां पर उनकी टीम पहली पारी में सिर्फ 69 रन ही बनाए. इस दौरान उनका सिर्फ एक ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सका. जवाब में वारविकशायर की टीम ने 391 रन बना दिए और बहुत बड़ी लीड हासिल कर ली. इस दौरान वारविकशायर के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. दूसरी पारी में ग्लेमोर्गन की सिर्फ 65 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही उन्हें मुकाबले में पारी और 257 रनों से हार मिली. 

ये भी पढ़ें: IND vs JPN: भारत और जापान के बीच कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानें सभी डिटेल्स

विज्ञापन

बात अब मानव सुथार के इस रिकॉर्ड की करें तो इससे पहले 131 साल भी कुछ ऐसा कारनामा हुआ था. 1895 में महान इंग्लिश क्रिकेटर टॉम हेवर्ड ने लेस्टरशायर के खिलाफ ओवल में सरे के लिए खेलते हुए बिना एक भी रन दिए 1 ओवर में 3 विकेट हासिल किया था. उसके बाद आज तक कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका. बिना रन दिए 3 विकेट लेना आज के समय में और भी मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें: बाबर आजम बने पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल कप्तान, इंग्लैंड की धरती पर किया बड़ा कमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola