शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा अब इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर, 22 जनवरी को उतरेंगे मैदान पर 

Shubman Gill and Ravindra Jadeja: टीम इंडिया घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज हार गई. जिसके बाद अब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाला है. वहीं टी20 सीरीज में शामिल नहीं रहने वाले खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है. कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अब इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे. 

Shubman Gill and Virat Kohli

Shubman Gill and Virat Kohli

Shubman Gill and Ravindra Jadeja: भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. टी20 टीम में जिन स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है. वो अब रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसमें टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है. दोनों एक दूसरे के खिलाफ 22 जनवरी को मैदान पर उतरने वाले हैं. 

विज्ञापन

अब रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे गिल और जडेजा 

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा 22 जनवरी को राजकोट के मैदान पर उतरने वाले हैं. इस दिन रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सेकंड हाफ शुरू होने वाला है. जहां पर सौराष्ट्र और पंजाब की टीमें आमने-सामने आने वाली है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सौराष्ट्र के लिए रवींद्र जडेजा खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं पंजाब की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आ सकते हैं. शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा दोनों ही फिलहाल बहुत अच्छी लय में नहीं नजर आ रहे हैं. खासकर रवींद्र जडेजा ने वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से निराश किया है. ऐसे में वो घरेलू क्रिकेट में खेलकर अपनी फॉर्म दोबारा हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे. वहीं कप्तान गिल भी अब बड़ी खेलकर धमाकेदार कमबैक करना चाहेंगे. 

विज्ञापन

टॉप में आने की होगी अब जंग 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अब तक पंजाब और सौराष्ट्र की टीमों का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. सौराष्ट्र की टीम जहां ग्रुप में चौथे नंबर पर तो वहीं पंजाब की टीम छठे नंबर पर नजर आ रही है. ऐसे में दोनों ही टीमें बड़ी जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का पूरा प्रयास करेंगी. फिलहाल उनके ग्रुप में कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीमें टॉप 2 में नजर आ रही है. अपने स्टार खिलाड़ियों की वापसी के बाद दोनों ही टीमें मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में फैंस को टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ