VHT Final: फाइनल में सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ ने रचा इतिहास, 25 साल का खिलाड़ी बना असली हीरो

Vidarbha vs Saurashtra Vijay Hazare Trophy Final: 18 जनवरी को विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया था. विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर इतिहास रच दिया है. विदर्भ की ओर से 25 साल के बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम योगदान निभाया.

विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी का पहला खिताब जीता

विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी का पहला खिताब जीता

Vidarbha Beat Saurashtra VHT Final: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को बेंगलुरु के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला गया था. फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने विदर्भ को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. विदर्भ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए थे. विदर्भ की ओर से 25 साल के खिलाड़ी ने शतकीय पारी खेलकर सौराष्ट्र को पानी पिला दिया.

विज्ञापन

विदर्भ ने आखिरी सीजन भी विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन कर्नाटक ने 36 रनों से मुकाबला जीतकर विदर्भ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था. लेकिन इस सीजन टीम ने मजबूती के साथ वापसी की और खिताब पर कब्जा जमाया. विजय हजारे ट्रॉफी पर पहली बार विदर्भ ने कब्जा जमाया है.

विज्ञापन

25 साल का खिलाड़ी बना असली हीरो

विदर्भ की ओर से 25 साल के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 118 गेंदों में 128 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे. इसके अलावा अमन मोखाडे ने भी 45 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. जबकि यश राठौड़ ने 61 गेंदों में 54 रन बनाए. इस तरह विदर्भ ने 50 ओवर में 317/8 रन बनाए थे. सौराष्ट्र की ओर से अंकुर पवार ने 4 विकेट लिए. वहीं, चिराग जानी और चेतन सकारिया को 2 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: सरदार असरदार! अर्शदीप की लहराती हुई गेंद के आगे चारों खाने चित हेनरी निकोल्स

विज्ञापन

279 रनों पर सिमटी सौराष्ट्र

लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र 48.5 ओवर में 279 रनों पर सिमट गई. सौराष्ट्र की ओर से सबसे ज्यादा रन प्रेरक मनकड़ ने बनाए. उन्होंने 92 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा चिराग जानी ने 63 गेंदों में 64 रन बनाए. इस तरह विदर्भ ने 38 रनों से जीत हासिल कर ली. विदर्भ की ओर से यश ठाकुर ने 4 विकेट और नचिकेत भूटे ने 3 विकेट लिए थे.

विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट

सीजनविजेताउप-विजेता
2025–26विदर्भसौराष्ट्र
2024–25कर्नाटकविदर्भ
2023–24हरियाणाराजस्थान
2022–23सौराष्ट्रमहाराष्ट्र
2021–22हिमाचल प्रदेशतमिलनाडु
2020–21मुंबईउत्तर प्रदेश
2019–20कर्नाटकतमिलनाडु
2018–19मुंबईदिल्ली
2017–18कर्नाटकसौराष्ट्र
2016–17तमिलनाडुबंगाल
2015–16गुजरातदिल्ली
2014–15कर्नाटकपंजाब
2013–14कर्नाटकरेलवे
2012–13दिल्लीअसम
2011–12बंगालमुंबई
2010–11झारखंडगुजरात
2009–10तमिलनाडुबंगाल
2008–09तमिलनाडुबंगाल
2007–08सौराष्ट्रबंगाल
2006–07मुंबईराजस्थान
2005–06रेलवेउत्तर प्रदेश
2004–05तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश (संयुक्त विजेता)–
2003–04मुंबईबंगाल
2002–03तमिलनाडुपंजाब

ये भी पढ़ें: T20 में शतक लगाने वाले 5 सबसे उम्रदराज बल्लेबाज, लिस्ट में डेविड वॉर्नर का भी जुड़ा नाम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ