Team India: भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया एक बड़ी समस्या से गुजर रही है. भारतीय टीम की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. हर बड़ी सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने एक ही परेशानी बार-बार आ रही है. जिसके कारण टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को दूर करने के लिए अब बीसीसीआई को मास्टर प्लान बनाना होगा.
टीम इंडिया की बड़ी परेशानी आई सामने
मौजूदा समय में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस रही है. बार-बार टीम के स्टार खिलाड़ी इंजर्ड हो रहे हैं. हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के बाद कोई भी मुकाबला नहीं खेले हैं. वहीं उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलने वाले नीतीश कुमार रेड्डी भी इंजरी की वजह से ही टीम में नहीं नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह ने भी सिर्फ 2 वनडे मैच ही इस दौरान खेला है. वो भी अब इंजरी के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाजों में उनके अलावा हर्षित राणा और प्रिंस यादव भी फिलहाल इंजरी से ही जूझ रहे हैं. बात स्पिनरों की करें तो वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर भी फिलहाल इंजर्ड हैं. जिसकी वजह से ही टीम इंडिया अब कमजोर नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: आकिब नबी से पहले जम्मू-कश्मीर के कितने क्रिकेटर कर चुके हैं टीम इंडिया में एंट्री? देखें पूरी लिस्ट
बीसीसीआई को करना होगा बड़ा काम
अब अगर टीम इंडिया को दोबारा तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन करना है, तो उन्हें इंजरी से बच कर रहना होगा. जिसके लिए बीसीसीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम को और मजबूत करना होगा. जिससे खिलाड़ियों की बार-बार होने वाली इंजरी को रोका जा सके. भारतीय टीम को अगर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जीत दर्ज करनी है, तो उन्हें अपनी मुख्य टीम के साथ ही खेलना होगा. ऐसे में बुमराह और हार्दिक पांड्या की इंजरी टीम के लिए समस्या खड़ी कर सकती है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर के साथी खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, क्रिकेट संघ पर लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
22 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
40 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines