हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारतीय स्टार ने रच दिया इतिहास, 34 गेंद में शतक ठोक दिग्गजों को छोड़ा पीछे 

World Record Alert: पुरुष हो या महिला भारतीय क्रिकेटरों को जलवा वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रहा है. अब एक और भारतीय स्टार ने अपने बल्ले का दमखम दिखाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इस भारतीय खिलाड़ी ने सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. महिला क्रिकेट में 34 गेंदों में शतक ठोक इस भारतीय खिलाड़ी ने कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Kiran Navgire

World Record Alert: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा अब क्रिकेट वर्ल्ड में देखने को मिल रहा है. इस बात पर अब और भारतीय खिलाड़ी ने मुहर लगा दी है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाली किरण नवगिरे ने सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. इस खिलाड़ी ने सिर्फ 34 गेंदों में ही शतक ठोक दिया. जिसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड की टॉप महिला खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. किरण ने इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही अपने कमबैक का प्रयास और तेज कर दिया है. 

किरण नवगिरे ने रच दिया इतिहास 

सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में महाराष्ट्र और पंजाब के बीच 17 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में किरण नवगिरे ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 35 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 302.86 का रहा. नवगिरे ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. इसी के साथ किरण नवगिरे महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज सोफी डिवाइन को पीछे छोड़ दिया. सोफी ने 36 गेंदों में शतक जड़ा था. भारतीय टीम के लिए 6 टी20 मैच खेलने वाले किरण ने इस मुकाबले में पहली ही गेंद से आक्रामक क्रिकेट खेला, जिससे मैच में गेंदबाज कमबैक ही नहीं कर सके.

एकतरफा रहा पूरा मुकाबला  

पंजाब महिला क्रिकेट टीम ने 111 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे महाराष्ट्र की टीम ने सिर्फ 8 ओवरों में ही 9 विकेट से चेस कर लिया. किरण नवगिरे की साथी सलामी बल्लेबाज ईश्वरी सावकर जल्दी पवेलियन लौट गई थी. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी मुक्ता माग्रे ने नवगिरे का साथ दिया. मुक्ता ने इस मैच में 10 गेंदों पर सिर्फ 6 रन ही बनाए. किरण ने मुक्ता को भी पूरी पारी में लगभग दर्शक ही बनाए रखा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Womens World Cup: साउथ अफ्रीका ने 10 विकेट से जीतकर पॉइंट्स टेबल में बढ़ाई भारत की टेंशन, श्रीलंका को लगा झटका

महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक 

किरण नवगिरे: 34 बॉल

विज्ञापन

सोफी डिवाइन: 36 बॉल (वेलिंगटन बनाम ओटागो, 2021)

डीएंड्रा डॉटिन: 38 बॉल (वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, 2010)

विज्ञापन

ग्रेस हैरिस: 42 बॉल (ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स, 2018)

डेविना पेरिन: 42 बॉल (नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम लंदन स्पिरिट, 2025)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 8 क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान का T-20 सीरीज खेलने से इनकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola