Womens World Cup Points Table: महिला विश्व कप 2025 में 17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीक बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया. बारिश के कारण मुकाबला 20 ओवर का खेला गया. साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर अंक तालिका में बड़ा खेला कर दिया. टीम ने इंग्लैंड को पछाड़ते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका इस जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए भी दावेदारी ठोक चुकी है.
साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे. टीम की ओर से विशमी गुणरत्ने ने 33 गेंदों में 34 रन बनाए. इसके अलावा नीलाक्षी डी सिल्वा ने 18 रन बनाए, जिसके जवाब में अफ्रीका ने लक्ष्य हासिल कर लिया. जीत के साथ अफ्रीका ने 2 अंक हासिल किया. अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 9 अंक के साथ पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है. इसके अलावा अब साउथ अफ्रीका ने भी सेमीफाइनल की दावेदारी ठोक दी है. अफ्रीका 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड तो भारत चौथे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है. भारत को आगामी मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, नहीं तो टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही खत्म हो जाएगा. वहीं, श्रीलंका इस हार के बाद सातवें नंबर पर पहुंच गई है.