टीम इंडिया के फैंस के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी इंजर्ड होकर हुई अहम मुकाबले से बाहर  

Team India: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय वनडे विश्व कप 2025 की तैयारी कर रही है. 30 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. पहले मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर बल्लेबाज इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गई है.

Indian Women Cricket Team

Indian Women Cricket Team

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला खेलने उतरी है. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की तैयारी के लिए दोनों टीमें ये सीरीज खेल रही है. वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से भारत की सरजमीं पर होगी. टीम इंडिया जहां पर पहली बार वनडे विश्व कप जीतने का सपना लेकर मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार खिलाड़ी इंजरी के कारण अब बचे हुए 2 मैचों से बाहर हो गईं हैं. 

विज्ञापन

जेमिमा रोड्रिग्स को हुई इंजरी 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स वायरल इंफेक्शन और कमजोरी के कारण बाकी के बचे हुए 2 मैचों से बाहर हो गई हैं. जिसके कारण स्टैंडबाई में मौजूद तेजल हसब्निस को टीम के साथ जोड़ दिया गया है. फिलहाल भारतीय टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रही है कि जेमिमा 30 सितंबर से पहले फिट हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वो दूसरे वनडे मैच में वो बड़ी पारी खेलेंगी। वनडे विश्व कप से पहले उनका फॉर्म में आना बेहद अहम है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के ‘No-Handshake’ फैसले से बुरा फंसा पाकिस्तान, 1 फैसला करा देता 141 करोड़ का नुकसान

मध्यक्रम में टीम को खलेगी जेमिमा की कमी 

भारतीय महिला टीम की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. जिसके कारण ही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भी उन पर बहुत ज्यादा भरोसा करती है. प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना के साथ ही साथ हरलीन देओल पर भी अब बड़ा स्कोर बनाने का दबाव बढ़ जाएगा. आज अगर टीम इंडिया हारती हैं, तो वो सीरीज को भी 0-2 से गंवा देगी. दूसरे वनडे मैच में एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब भारतीय महिला टीम को 300+ का स्कोर बनाना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ