पाकिस्तान की ‘नाक कटने’ के बाद क्या ACC का पद छोड़ेंगे मोहसिन नकवी? दिया बड़ा हिंट 

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ही मौजूदा समय में एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं. उनके इस पद पर रहते हुए भी 14 सितंबर को पाकिस्तान टीम की सरेआम बेइज्जती हो गई. जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया. पूरे विश्व के सामने पाकिस्तान की ‘नाक कट’ गई.

Mohsin Naqvi

Mohsin Naqvi

Pakistan Cricket Board: एशिया कप 2025 में सबसे बड़ी खबर फिलहाल नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी ही है. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला गया था. जहां पर भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को मना कर दिया था. जिसके कारण पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती हो गई थी. इस विवाद के उठने से पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को अपने ही देश में खरी-खोटी सुनने को मिल रही है. जिसके कारण ही अब वो एसीसी का पद छोड़ने का भी फैसला कर सकते हैं. 

विज्ञापन

पाकिस्तानी ही मोहसिन नकवी को कर रहे हैं ट्रोल

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में जिस तरह से जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिएक्ट किया. उससे सभी पाकिस्तानी बेहद नाराज है. उनका कहना है कि एसीसी का अध्यक्ष होने के बाद भी मोहसिन नकवी कोई एक्शन नहीं ले सके। पीसीबी और एसीसी के चेयरमैन होने के साथ ही साथ मोहसिन नकवी पाकिस्तान के आंतरिक नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्री भी हैं। ऐसे में विपक्ष भी मोहसिन को अपने निशाने पर ले रहा है. टीवी चैनलों पर भी नकवी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. एसीसी ही एशिया कप 2025 को आयोजित करता है, लेकिन उसके बाद भी फैंस का मानना है कि नकवी के हाथ में कोई पावर नहीं है. 

विज्ञापन

टीम के अपमान से आहत हैं नकवी  

अपने ही देश में लगातार ट्रोल हो रहे मोहसिन नकवी पाकिस्तान के अपमान से आहत है. जिसके कारण ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘मेरे देश की इज्जत और सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है.’ नकवी का ये ट्वीट पिछले 2 दिनों से लगातार वायरल हो रहा है. जिसके कारण ही अब रिपोर्ट्स आ रही है कि वो एशिया कप 2025 के खत्म होने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं. जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद ही मोहसिन नकवी को ये पद मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ