हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली सहित कई दिग्गजों का आया रिएक्शन, सचिन ने भी जमकर तारीफ

Ajinkya Rahane Retirement: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया. रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. स्टार बल्लेबाज रहे रहाणे के संन्यास पर अब दिग्गजों का भी रिएक्शन सामने आ रहा है.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI

Ajinkya Rahane Retirement: 30 जुलाई 2026 को टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. रहाणे पिछले 3 साल से टीम इंडिया में नहीं खेल रहे थे. जिसके कारण सभी को उनके इस फैसले का इंतजार था. रहाणे पिछले कुछ समय से कमेंट्री करते हुए भी नजर आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार के इस फैसले के बाद कई दिग्गजों ने उस पर अपना रिएक्शन दिया है. जिसमें विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक का नाम शामिल है. 

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर क्या बोले दिग्गज? 

स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के लिए 2011 से लेकर 2023 तक खेला है. इस दौरान उन्होंने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की जर्सी पहनी है. रहाणे के संन्यास लेने के बाद भारतीय दिग्गज अपना रिएक्शन दे रहे हैं. रहाणे के संन्यास के बाद बीसीसीआई और आईसीसी ने भी उनके लिए पोस्ट किया है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने रहाणे के साथ अपने खेलने के टाइम को याद किया है. रहाणे मुंबई में भी सचिन के लिए खेल चुके हैं. रहाणे ने टेस्ट में सबसे ज्यादा विराट कोहली की कप्तानी में भी खेला है. कोहली ने रहाणे के संन्यास पर बोलते हुए उन्हें अपना टेस्ट में पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर बता दिया है. वीवीएस लक्ष्मण ने भी रहाणे के संन्यास पर पोस्ट किया है. 

यहां पर देखें रहाणे के संन्यास पर आया रिएक्शन 

ये भी पढ़ें: 2 अगस्त को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, इस टूर्नामेंट में होगा आमना-सामना

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव ने गेंद के साथ बल्ले से भी किया धमाकेदार प्रदर्शन, टीम मैनेजमेंट को दिया करारा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola