Team India: भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर महीने में ही एशियन गेम्स 2026 खेलने वाली है. जहां पर टीम के स्टार खिलाड़ी कमबैक करने वाले हैं. टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई इस बीच अपने स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी बहुत ज्यादा परेशान है. जिसमें मैच विनर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है. बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे. जिसके बाद वो मैदान पर नहीं नजर आए हैं. अब उनके फिटनेस अपडेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर आया अपडेट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस साबित कर दी है. हालांकि टीम उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में खिलाने का रिस्क नहीं लेगी, लेकिन एशियन गेम्स 2026 से बुमराह मैदान पर वापसी कर सकते हैं. बुमराह की वापसी होने से टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी पर सवाल उठा था.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद से ही जसप्रीत बुमराह ने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है. ऐसे में उनकी वापसी पर सभी की नजरें टिकी हुई है. भारतीय टीम मैनेजमेंट बुमराह जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी को सिर्फ बड़े इवेंट में ही खिलाना चाहती है. ओलंपिक 2028 की तैयारियों के लिए टीम मैनेजमेंट एशियन गेम्स को एक पड़ाव की तरह ही देख रहा है. जिसके कारण ही हेड कोच गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट में मुख्य टीम के साथ ही खेल सकते हैं.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए अहम खिलाड़ी हैं बुमराह
एशियन गेम्स 2026 के बाद जसप्रीत बुमराह की जरूरत टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के दौरे पर होने वाली है. जहां पर टीम इंडिया 5 वनडे और पांच टी-20 मैचों के साथ ही साथ 2 टेस्ट मुकाबले भी खेलने वाली है. जहां पर बुमराह की मौजूदगी टीम इंडिया की गेंदबाजी को बहुत मजबूत कर सकती है. वहीं बदलाव के दौर से गुजर रही न्यूजीलैंड की टीम पर बुमराह का अलग दबाव नजर आएगा.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में इन 15 खिलाड़ियों को इंडिया B टीम में मिल सकता है मौका
लंबे समय से भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह का बैकअप तैयार करने का प्रयास कर रही है. लेकिन इस काम में टीम को लगातार असफलता ही मिल रही है. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच हो या फिर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे मुकाबला दोनों ही बार बिना बुमराह के भारतीय टीम की तेज गेंदबाज प्रभावहीन ही नजर आई. जिसके कारण ही दोनों ही मुकाबले में टीम इंडिया जीतने से चूक गई.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेलकर रचा इतिहास, 57 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
21 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
35 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines