Team India Series Schedule: भारतीय टीम को इस साल इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बाद सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है। उसके बाद हाल ही में टीम के जिम्बाब्वे के साथ टी20 सीरीज के कार्यक्रम का भी ऐलान हुआ था। अब इसके अलावा भारतीय टीम के शेड्यूल की बात करें तो दिसंबर तक टीम को सिर्फ जिम्बाब्वे ही नहीं बल्कि कुल पांच देश की टीमों का अलग-अलग सीरीज में सामना करना है। इसमें ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी शामिल हैं। अभी हालांकि तारीखों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन टीम के दौरों की डिटेल जरूर सामने आ चुकी है।
कब-कब किस टीम के खिलाफ उतरेगा भारत?
भारतीय टीम यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 6 जुलाई से 14 जुलाई तक खेली जाएगी। इसका आयोजन जिम्बाब्वे में ही होगा। जिम्बाब्वे के बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी जहां उसे दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। इस सीरीज की अभी तारीखें आना बाकी है। फिलहाल ऐसा कहा जा रहा है कि जुलाई 2024 में ही टीम इंडिया दोनों टीमों के खिलाफ खेलेगी। फिर इसके बाद अगस्त से दिसंबर तक अभी टीम इंडिया को तीन टीमों का सामना करना है ऐसा अपडेट है। लेकिन तारीखें आना बाकी हैं।
अगस्त में इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में दो टेस्ट व तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। फिर सितंबर में अभी शेड्यूल में अपडेट हो सकता है। इसके बाद अक्टूबर और नवंबर में न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। कीवी टीम इस दौरे पर टेस्ट के साथ-साथ टी20 व वनडे सीरीज भी खेल सकती है। इसका भी पूरा कार्यक्रम आना बाकी है। साथ ही दिसंबर में टीम इंडिया सबसे महत्वपूर्ण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। यहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। इस बार इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है और इसके लिए भी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप पर होगी नजर
साल 2024 का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है टी20 वर्ल्ड कप जो 1 जून से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट पर सभी की नजरें होंगी। टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप की हार के जख्म को भरने के लिए यहां एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करने के इरादे से उतरेगी। पर इस टूर्नामेंट के लिए अभी टीम इंडिया की बागडोर किसके हाथों में होगी इस पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 14 महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर चुके हैं। अब देखना होगा कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में भी वह नजर आएंगे कप्तानी करते हुए या नहीं?
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘विराट ने नहीं दी खेलने की जानकारी…,’ कोहली की वापसी पर सबसे बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें- Ishan Kishan के मामले में बड़ा खुलासा! क्या जितेश शर्मा के चयन से नाराज थे विकेटकीपर बल्लेबाज?
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
20 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
24 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines