New Match in India Tour of NZ: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने जा रही है. इस दौरे पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इसके अलावा BCCI ने इंडिया A टीम का ऐलान किया है, जो न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से तीन मल्टी-डे मैच खेलेगी. देखा जाए तो इस दौरे पर कुल 15 मैच कन्फर्म हैं. बताया जा रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और मैच सीरीज के दौरान हो सकता है.
न्यूजीलैंड दौरे पर जुड़ सकता है एक और मैच
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया एक वॉर्म-अप मैच खेल सकती है. बता दें कि भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच तीसरे मल्टी डे टेस्ट का समापन 10 नवंबर को होगा. इसके बाद 19 नवंबर से वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. बीच में 8 दिनों के गैप में भारतीय टेस्ट टीम एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी.
भारत ने न्यूजीलैंड में अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2020 में खेला था. अब 6 साल बाद भारत दोबारा न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में उतरेगी. मौजूदा टीम में कुछ ही खिलाड़ी हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड में खेलने का अनुभव है. इसी वजह से टेस्ट सीरीज से पहले BCCI टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज के लिए बेहतर से बेहतर तैयारी करने का मौका देना चाहती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मुकाबला? देखें पूरा शेड्यूल
कब होगा टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. हालांकि, वनडे और टेस्ट के लिए स्क्वाड की घोषणा होना है. बताया जा रहा है कि हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत की फिटनेस रिपोर्ट का BCCI को इंतजार है. इसके बाद चयन समिति की बैठक होगी और वनडे एवं टेस्ट टीम का चुनाव किया जाएगा. 28 अक्टूबर को वनडे और टेस्ट स्क्वाड न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएगा. इससे एक हफ्ते पहले ऐलान हो सकता है.
कैसा है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल?
इंडिया A की टेस्ट सीरीज
- 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026: पहला अनऑफिशियल टेस्ट (लिंकन)
- 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026: दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट (क्राइस्टचर्च)
- 7 नवंबर से 10 नवंबर 2026: तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट (लिंकन)
IND vs NZ टेस्ट सीरीज
- 19 नवंबर से 23 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड – पहला टेस्ट (बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन)
- 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड – दूसरा टेस्ट (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines