India Predicted XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. पहले दो वनडे मुकाबलों में भारत ने बढ़िया प्रदर्शन कर मुकाबला अपने नाम किया. वहीं तीसरे मैच में विंडीज ने बाजी मारी. खैर अब सभी की नजरें दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज पर है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया तगड़ा प्रदर्शन करना चाहेगी. पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि पहले टी20 में भारत की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है.
एशियन गेम्स में तगड़ा प्रदर्शन
भारतीय टी20 टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले कुछ टूर्नामेंट्स में बढ़िया प्रदर्शन किया है. भारत ने अफगानिस्तान के ऊपर 3-0 से जीत हासिल की. हाल ही में एशियन गेम्स का आयोजन जापान में हुआ था. वहां पर सेमीफाइनल में श्रीलंका और फाइनल में पाकिस्तान को भारत ने हराकर गोल्ड मैच जीता. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को एकतरफा 124 रनों से मात दी थी. मैच में ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. श्रीलंका की पूरी टीम 45 रन पर ढेर हो गई थी. टीम इंडिया ने फाइनल में पाक को 19 रनों से हराया. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने पहले अच्छी बल्लेबाजी की. बाद में अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी में अपना दम दिखाया.
ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे ’, कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा दावा
विंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी का खेल पाना मुश्किल है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बतौर ओपनर मैदान पर उतर सकते हैं. वैभव को एशियन गेम्स के सेमीफाइनल और फाइनल में खेलने का मौका मिला था. वहां पर ईशान किशन ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी की थी. विंडीज के खिलाफ कंडीशन को देखते हुए ऐसा होने के चांस बहुत कम हैं. किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल की जगह पक्की है. नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. टीम में बतौर स्पिनर कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई भी शामिल हैं. बिश्नोई को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप की हाथों में होगी. उनका साथ प्लेइंग-11 में मयंक यादव दे सकते हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा, 7 छक्कों की मदद से ठोकी तूफानी फिफ्टी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines