IND vs WI: सिराज का कमबैक, देवदत्त पडिक्कल को भी मिलेगा मौका! पहले टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs WI Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होने जा रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम कैरेबियाई टीम के खिलाफ अपने बेमिसाल रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी. इंग्लैंड में धमाल मचाने वाले सिराज इस सीरीज में फिर रंग जमाते हुए दिखाई देंगे.

Team India Playing 11

Team India Playing 11

IND vs WI Playing 11: एशिया कप का खिताब जीतने के बाद अब टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में धमाल मचाने को तैयार है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम ने गिल की अगुवाई में इंग्लैंड की सरजमीं पर जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया था. इस सीरीज में मोहम्मद सिराज ब्रेक के बाद टीम में वापसी करेंगे. वहीं, देवदत्त पडिक्कल को भी प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

कैसा होगा बैटिंग ऑर्डर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम की ओर से पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे. राहुल ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी. वहीं, यशस्वी भी बेहतरीन लय में हैं.

विज्ञापन

नंबर तीन पर साई सुदर्शन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं, जबकि नंबर 4 की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल संभालेंगे. देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है और वह पांचवें नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे. विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरैल के कंधों पर होगी.

विज्ञापन

जडेजा-सुंदर होंगे ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं. जडेजा को इस सीरीज के लिए उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच से स्पिन गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है और इसका फायदा सुंदर उठा सकते हैं. इसके साथ ही उनके पास बल्ले से भी अहम योगदान देने की काबिलियत है.

विज्ञापन

इन गेंदबाजों पर कप्तान गिल जताएंगे भरोसा

फास्ट बॉलिंग की कमान जससप्रीत बुमराह के हाथों में होगी और उनका साथ मोहम्मद सिराज देते हुए नजर आएंगे. वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट कुलदीप यादव संभालेंगे. कुलदीप यूएई की धरती पर खेले गए एशिया कप 2025 में गजब का प्रदर्शन करके स्वेदश लौटे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ