IND vs NAM, T20 WC 2026: जीत के बावजूद बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इस मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री तय!

IND vs NAM Probable, Playing 11: अमेरिका को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अगले मुकाबले में नामीबिया से भिड़ेगी. दूसरे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Team India

Team India Probable Playing 11 vs Namibia

India vs Namibia Probable Playing 11: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है. पहले मैच में सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था. कप्तान सूर्या का बल्ला जमकर बोला था, तो टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा था. मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 29 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, अर्शदीप सिंह भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे. हालांकि, जीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय माना जा रहा है.

विज्ञापन

जीत के बावजूद बदलेगी प्लेइंग 11?

नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव होना तो तय लग रहा है. बीमार होने की वजह से पहला मैच मिस करने वाले जसप्रीत बुमराह दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में रंग जमाते हुए दिखाई दे सकते हैं. अब अगर बुमराह की वापसी होती है, तो सिराज और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मगर टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ा सवाल यह होगा कि सिराज-अर्शदीप में से बाहर किसे किया जाए. सिराज ने पिछले मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी, तो अर्शदीप भी कप्तान के भरोसे पर एकदम खरे उतरे थे.

विज्ञापन

अभिषेक के खेलने पर सस्पेंस

अमेरिका के खिलाफ मिली जीत के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि बुमराह के बाद अभिषेक शर्मा की तबीयत भी नहीं है. अभिषेक पूरी तरह से फिट हुए हैं या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. टीम मैनेजमेंट अभिषेक को लेकर कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहेगा. यही वजह है कि नामीबिया के खिलाफ अगर बाएं हाथ का बैटर खेलने के लिए फिट नहीं हो पाता है, तो उनकी जगह पर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ