IND vs SA: टीम इंडिया के वनडे ड्रेसिंग रूम का माहौल है खराब! जीत के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

IND vs SA: भारतीय टीम ने वनडे फॉर्मेट में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि उसके बाद भी टीम को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स आती रहती है. रांची वनडे मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी अब टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को लेकर बहुत ही चौंकाने वाली खबर आ रही है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिलहाल वनडे फॉर्मेट में ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा नहीं है.

team india dressing room

team india dressing room

IND vs SA: टीम इंडिया ने रांची वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत के साथ सीरीज का आगाज किया है. इस जीत के बाद भारतीय फैंस बहुत ज्यादा खुश है. उन्हें सब कुछ बेहतर होता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. रांची वनडे मैच के बाद एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक टीम इंडिया के वनडे फॉर्मेट के ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब हो गया है. जिसको लेकर अब बीसीसीआई ने भी सोचना शुरू कर दिया है. 

विज्ञापन

क्या वनडे ड्रेसिंग रूम का माहौल है खराब? 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार टी20 फॉर्मेट के ड्रेसिंग रूम में सब बहुत अच्छा है, लेकिन वनडे मैचों के दौरान माहौल बहुत ज्यादा खराब रहता है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली-रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इन तीनों सुपरस्टार खिलाड़ियों के बीच बातचीत अच्छी नहीं चल रही है. जिसके कारण ही पूरी टीम का माहौल खराब हो रहा है. बीसीसीआई ने इस स्थिति को समझते हुए अब बड़ा फैसला किया है. वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद बोर्ड मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के साथ बैठकर मीटिंग कर सकता है. जहां पर इस बड़ी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? BCCI को किंग ने दिया बड़ा हिंट

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं गौतम गंभीर 

आईपीएल 2025 के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. जिससे नाराज फैंस इसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर को जिम्मेदार मानते हैं. जिसके कारण ही उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है. हाल में ही विराट कोहली के भाई ने भी गौतम गंभीर पर निशाना साधा था. ऐसे में लगातार ट्रोलिंग भी इन तीनों दिग्गजों के बीच मनमुटाव का कारण हो सकता है. हालांकि इसके बारे में तीनों ने ही कोई बयान नहीं दिया है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट के शुभचिंतक चाहेंगे कि इस समस्या को जल्द ही खत्म कर दिया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ