हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत ने अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान को पछाड़ा, बन गई दुनिया की नंबर 1 टीम

Team India Number 1 Surpassed Pakistan Beats Afghanistan: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया और दुनिया की नंबर 1 टीम बन गई।

विज्ञापन
Team India Number 1 Most Whitewash in T20 International Surpassed Pakistan (Image- News24)

Team India Number 1 Surpassed Pakistan Beats Afghanistan: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 इंटरनेशनल में दो सुपर ओवर के बाद मात दी और सीरीज में 3-0 से कब्जा किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज तो कब्जाई लेकिन साथ ही पाकिस्तान को भी पछाड़ दिया। यानी टीम इंडिया ने एक तीर से दो निशाने लगाए। इस जीत के साथ भारतीय टीम एक खास लिस्ट में दुनिया की नंबर 1 टीम भी बन गई। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप किया और यह टी20 इंटरनेशनल में उसका 9वां क्लीन स्वीप था।

टीम इंडिया बन गई नंबर 1

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमें अभी तक 8-8 क्लीन स्वीप के साथ टी20 इंटरनेशल में टॉप पर थीं। इन दोनों टीमों ने टी20 की द्विपक्षीय सीरीज में 8-8 क्लीन स्वीप किए थे। अब टीम इंडिया अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करके इस मामले में नंबर 1 पर पहुंच गई है। इस मैच को टीम इंडिया ने जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपनी आखिरी सीरीज विनिंग नोट पर भी खत्म की है।

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के क्लीन स्वीप

  1. 2015-16: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया
  2. 2017-18- भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया
  3. 2018-19- भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
  4. 2019-20- भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
  5. 2019-20- भारत ने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया
  6. 2021-22- भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया
  7. 2021-22- भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
  8. 2021-22- भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया
  9. 2024- भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया

भारत यहां भी नंबर 1

टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी है। भारत ने अभी तक 140 टी20 इंटरनेशल मुकाबले जीते हैं। इस मामले में भी हाल ही में भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा था। पाकिस्तान की टीम 135 टी20 इंटरनेशनल मैच जीती है। जबकि टी20 की टीम रैंकिंग में भी भारत नंबर 1 स्थान पर काबिज है। यानी कुल मिलाकर भारतीय टीम इस वक्त दुनियाभर में टी20 की नंबर 1 टीम है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: क्या रोहित शर्मा ने तोड़ा ICC का नियम? तीसरे टी20 के बाद क्यों हिटमैन पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- Explainer: पहली बार हुआ Double Super Over, कौन कर सकता है बैटिंग और बॉलिंग? जानें सभी नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola