हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जुलाई में कितने मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? इन 2 टीमों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Team India: आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया बैक टू बैक सीरीज खेल रही है. जून में टीम इंडिया 3 सीरीज खेलने वाली है. जिसकी शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट फिर वनडे से हुई. अब टीम आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी. जून की तरह जुलाई महीना भी बहुत खास होने वाला है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम जून की तरह ही जुलाई महीने में भी लगातार क्रिकेट खेलने वाली है. जुलाई महीने में टीम इंडिया के मुकाबलों पर फैंस का ज्यादा नजरें रहने वाली है. आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया ने पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेला और अब आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. जिसके कारण ही टीम इंडिया को कड़ी टक्कर नहीं मिला और आगे भी कम चांस हैं. हालांकि जुलाई महीने में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है. जहां पर इंग्लिश टीम और भारत के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

टीम इंडिया पर फैंस की रहेंगी नजरें  

1 जुलाई से टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू हो रहा है. पहले 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. उसके बाद 3 वनडे मैच भी इन दोनों टीमों के बीच होंगे. पहला टी-20 मुकाबला 1 जुलाई को रात के 10 बजे से डरहम में खेला जाएगा. नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर भले ही आयरलैंड के खिलाफ अपने सफर की शुरुआत करेंगे, लेकिन उनके लिए सबसे मुश्किल सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ ही होने वाली है. इस सीरीज के दौरान भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर ही सभी की नजरें रहने वाली हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा. उसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम 23 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में सूर्यवंशी को और मौके मिल सकते हैं. 

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखसमय (भारतीय समयानुसार)स्थान
पहला टी201 जुलाईरात 10:00 बजेडरहम
दूसरा टी204 जुलाईशाम 7:00 बजेस्ट्रैटफ़ोर्ड
तीसरा टी207 जुलाईरात 10:00 बजेवेस्ट ब्रिजफोर्ड
चौथा टी209 जुलाईरात 10:00 बजेब्रिस्टल
पांचवां टी2011 जुलाईशाम 7:00 बजेवेस्ट एंड
पहला वनडे14 जुलाईदोपहर 3:30 बजेबर्मिंघम
दूसरा वनडे16 जुलाईशाम 5:30 बजेकार्डिफ
तीसरा वनडे19 जुलाईदोपहर 3:30 बजेलंदन

ये भी पढ़ें: LSG छोड़ने के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखसमय (भारतीय समयानुसार)स्थान
पहला टी2023 जुलाईशाम 4:30 बजेहरारे
दूसरा टी2025 जुलाईशाम 4:30 बजेहरारे
तीसरा टी2026 जुलाईशाम 4:30 बजेहरारे

ये भी पढ़ें: कौन है घाना का ‘रहस्यमयी तांत्रिक’ क्वाकू बोंसाम? जिसने फुटबॉलर हैरी केन पर ‘जादू’ का दावा कर मचाई खलबली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola