Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया तीन T20I मैच खेलती हुई नजर आएगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी पहली सीरीज जीत की तलाश में होगी. भारतीय T20I टीम के कई खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं. नए कोच के साथ टीम इंडिया के कुछ युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. इसी बीच वैभव सूर्यवंशी के लुक ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा.
जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया
BCCI ने इंग्लैंड दौरे के बाद गौतम गंभीर को आराम देने का फैसला किया. इसी वजह से वो जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया के साथ नहीं रहेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं. BCCI ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है. लक्ष्मण के अलावा तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह भी जिम्बाब्वे के लिए निकल चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी इसी बीच एयरपोड्स के साथ खास अंदाज में पोज देते हुए नजर आए.
ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया से क्यों अलग हुए विराट कोहली? लंदन पहुंचने के बाद उठाया बड़ा कदम
इंग्लैंड सीरीज के बाद अन्य खिलाड़ी भी पहुंचेंगे जिम्बाब्वे
इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा बनने वाले कुछ खिलाड़ी अभी वनडे स्क्वाड का हिस्सा हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद T20I कप्तान श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, ईशान किशन और प्रिंस यादव भी इंग्लैंड से सीधे जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो जाएंगे.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को पहला T20I मैच खेला जाएगा. दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 25 और 26 जुलाई को होगा. T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई.
ये भी पढ़ें:- ENG vs IND सीरीज के बीच अचानक बाहर हुए ये 2 स्टार खिलाड़ी, अब इन टीमों के लिए मैदान पर उतरेंगे
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines