15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के सपोर्ट में उतरे पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री, बताया कब मिलना चाहिए मौका

IPL 2026: आईपीएल में पिछले 2 सीजन से वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया में उन्हें मौका देने की बात चल रही है. इस बीच दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री का भी 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव को साथ मिला है.

Vaibhav Sooryavanshi and Ravi Shastri

Vaibhav Sooryavanshi and Ravi Shastri

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार आईपीएल 2026 में रन बना रहे हैं. सूर्यवंशी लगातार बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही बड़े-बड़े गेंदबाज भी उनके खिलाफ दबाव में नजर आ रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि वैभव अब टीम इंडिया में खेलने को लेकर तैयार हैं. कुछ दिग्गजों का हालांकि ऐसा मानना नहीं है. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी वैभव को जल्दी मौका देने की बात कही है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिला रवि शास्त्री का साथ 

आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. फैंस चाहते हैं, इसमें वैभव सूर्यवंशी को भी खेलने का मौका मिले. इस बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने द आईसीसी रिव्यू के नए एपिसोड में सूर्यवंशी को लेकर कहा, ‘दरवाजा तीन-चौथाई खुला होगा. मैं आपको यह निश्चित रूप से बता सकता हूं उनको टी-20 में मौका देना सही होगा. अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को जल्दी टीम में शामिल करना चाहते हैं, तो ये फॉर्मेट सबसे सही है. वह किसी भी लिहाज से कम नहीं है. यह खिलाड़ी इस समय दुनिया की कई टीमों में खेल सकता है. जब आप उसकी युवा ऊर्जा देखते हैं, तो वह उसके चेहरे पर साफ नजर आती है.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाया ‘शतक’, दिग्गजों की लिस्ट में हो गए शामिल 

आयरलैंड सीरीज में मिल सकता है मौका  

हाल में वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए की वनडे टीम में मौका मिला है. जहां पर श्रीलंका और अफगानिस्तान की जूनियर टीम के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेलेंगे. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की बात पर रवि शास्त्री ने कहा, ‘बहुत लोग पूछेंगे, क्या वह 15 साल का है, 16 का है, या 14 का है? मुझे फर्क नहीं पड़ता. मैं सिर्फ देखता हूं कि वह इस समय कैसे बल्लेबाजी कर रहा है. कैसे अपने से दोगुनी या ढाई गुनी उम्र के खिलाड़ियों का सामना कर रहा है. उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. तो मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से दावेदार है. और जब आयरलैंड जैसे दौरे हो रहे हैं, तो मैं उसे तुरंत देखूंगा.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ