Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया. तीनों ही मैचों को भारत ने एकतरफा अंदाज में जीता, लेकिन उसके बाद भी फैंस खुश नहीं है. कई भारतीय फैंस इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना चाहते थे. टीम मैनेजमेंट ने तीनों ही मुकाबले में वैभव को बेंच पर बैठाया. सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस सवाल का जवाब दिया है. हालांकि उनके जवाब को सुनकर भारतीय फैंस और ज्यादा निराश हो सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं दिया मौका?
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. जहां पर उनसे वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल हुआ, तो उसके जवाब में गंभीर ने कहा, ‘चाहे खिलाड़ी 15 साल का हो या 30 साल का आपको मौके का इंतजार करना ही पड़ता है. वैभव को भी अभी इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है. वह क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी कई सालों से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें नए प्लेयर्स से पहले मौका मिलेगा. वैभव को जब भी खिलाया जाएगा, लंबे समय तक मौका मिलेगा.’
इसके साथ ही गौतम गंभीर ने बताया कि इंग्लैंड दौरे पर भी वो संजू सैमसन को और मौके देना चाहते थे. उन्होंने संजू को इंग्लैंड दौरे के दौरान प्लेइंग 11 से बाहर बिठाने का फैसला अपने कोचिंग का सबसे मुश्किल था. उस फैसले के बाद भी गौतम गंभीर हमेशा से ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर ही वापस लौटना चाहते थे. इसकी वजह से ही अफगानिस्तान के खिलाफ ही इन दोनों को ही 3 मैचों में खिलाया गया.
एशियन गेम्स 2026 में भी वैभव का खेलना मुश्किल
टीम इंडिया अब अगला टी-20 मुकाबला 22 जून को जापान के खिलाफ खेलने वाली है. एशियन गेम्स 2026 की परिस्थितियों को समझने के लिए ही ये मुकाबला रखा गया है. ऐसे में टीम इंडिया अपनी मुख्य टीम के साथ ही जापान के खिलाफ उतर सकती है. जिसके बाद टीम इंडिया सीधे एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलने के लिए उतरेगी. जहां पर भी संजू और अभिषेक की जोड़ी ही मैदान पर उतर सकती है.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान को रौंदने के बाद अब कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? एशियन गेम्स से पहले होगा एक टी20I मुकाबला
अफगान टीम के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों के ही बल्ले से रन नहीं आ रहे थे. हालांकि दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने इस सीरीज से अपनी फॉर्म हासिल कर ली है. संजू सैमसन ने इस सीरीज में 2 अर्धशतक जड़े. वहीं अभिषेक शर्मा ने 1 शतक और एक ही पचासा जड़ा. वहीं बात वैभव की करें तो उन्हें अब सीधे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines