Gautam Gambhir Statement on Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में कुलदीप यादव का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. दो पारियों में वह सिर्फ एक विकेट झटकने में सफल रहे थे. इसके बाद कुलदीप यादव के टेस्ट टीम में फ्यूचर को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. दूसरे टेस्ट से पहले गौतम गंभीर से भी कुलदीप को लेकर सवाल पूछा गया. भारतीय कोच ने कुलदीप यादव का समर्थन किया और बताया कि कई बार परिस्थितियां कुछ गेंदबाजों का साथ नहीं देती हैं. उन्होंने कुलदीप के भारत के लिए योगदान की भी प्रशंसा की.
कुलदीप यादव को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा बयान
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कुलदीप यादव की तारीफ की और बताया कि 5 गेंदबाजों के साथ अगर टीम उतरती है, तो किसी न किसी गेंदबाज के प्रदर्शन पर असर पड़ता है. उनके बयान से साफ हो गया कि टीम को अभी भी कुलदीप पर भरोसा है. गौतम ने कहा, ‘हमें पता है कि कुलदीप यादव कितने अच्छे गेंदबाज हैं. कई बार टीम सिलेक्शन कप्तान के ऊपर भी निर्भर करता है. यह कम गेंदबाजी करने की बात नहीं, बल्कि नतीजों की बात है. मेरे लिए नतीजे जरूरी हैं. जब आप 5 गेंदबाजों के साथ उतरते हैं, तो कोई उतना अच्छा नहीं कर पाता है. यह अच्छे प्रदर्शन पर निर्भर नहीं करता.’
भारतीय हेड कोच ने कहा, ‘यह कप्तान और मैनेजमेंट का फैसला होता है कि किन परिस्थितियों में कौन अधिक प्रभावशाली रह सकता है. हमने काफी समय तक देखा है कि कुलदीप यादव अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं. हमें पता है कि वह बेहतर परिस्थितियों में कितने सफल और प्रभावशाली हैं. अगर विकेट में मदद नहीं है, तो फिर आपको अधिक मेहनत करनी होगी, क्योंकि 20 विकेट लेने जरूरी है. अगर पिच फ्लैट है, तो 5 गेंदबाजों के साथ उतरना ही हल है. हमने पिछले मैच में देखा कि कुलदीप यादव ने उतने ओवर नहीं किए. 5 गेंदबाजों होने से आपको कभी भी विकेट मिल सकता है. 5 गेंदबाज होने से टेस्ट मैच जीतने की संभावना ज्यादा होती है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SL 2nd Test: पहले दिन के खेल पर मंडराया बारिश का खतरा, जानिए कैसा है कोलंबो का मौसम
कुलदीप यादव का कैसा है टेस्ट रिकॉर्ड?
कुलदीप यादव के लिए भले ही श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच अच्छा नहीं रहा लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है. यादव ने 2017 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने 19 मैचों में हिस्सा लिया है और 80 विकेट झटके हैं. उनका गेंदबाजी औसत 23.36 का रहा है और उन्होंने अब तक 5 बार फाइव विकेट हॉल लिया है. कुलदीप का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा है और टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा है. ऐसे में उनके भविष्य पर अभी खतरा नजर नहीं आ रहा है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह खेल सकते हैं सारांश जैन, मैच से पहले मिले डेब्यू के संकेत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines