IND vs SL 2nd Test: पहले दिन के खेल पर मंडराया बारिश का खतरा, जानिए कैसा है कोलंबो का मौसम

IND vs SL, 2nd Test Day 1 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में शुरू होने जा रहा है. इस मैच के पहले दिन बारिश की संभावना अधिक है. आइए पहले दिन के मौसम पर एक नजर डालते हैं.

ind vs sl weather repor

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन बारिश होने की अधिक संभावना है (Image: ANI)

IND vs SL, 2nd Test Day 1 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में अपना पॉइंट प्रतिशत सुधारने के लिए वह दूसरा मैच भी जीतना चाहेंगे. गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जिस पर बारिश का साया था. कई बार तेज वर्षा के कारण मैच को रोका गया था. कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर भी बारिश का साया है. आइए दूसरे टेस्ट के पहले दिन के मौसम पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

भारत vs श्रीलंका दूसरे टेस्ट पर बारिश का खतरा

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश की संभावना 63% बताई गई है. तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है और आसमान काले बादलों से घिरा रहने की संभावना है. 10 बजे से मैच शुरू होने जा रहा है. इसके बाद बारिश की संभावना कुछ इस प्रकार है:

विज्ञापन
  • सुबह 10 बजे: 20% बारिश की संभावना
  • सुबह 11 बजे: 20% बारिश की संभावना
  • दोपहर 12 बजे: 21% बारिश की संभावना
  • दोपहर 1 बजे: 23% बारिश की संभावना
  • दोपहर 2 बजे: 23% बारिश की संभावना
  • दोपहर 3 बजे: 28% बारिश की संभावना
  • दोपहर 4 बजे: 55% बारिश की संभावना
  • दोपहर 5 बजे: 58% बारिश की संभावना

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह खेल सकते हैं सारांश जैन, मैच से पहले मिले डेब्यू के संकेत

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच में गॉल टेस्ट जैसी ही पिच होगी. पहले मैच में भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण काफी सफल रहा था. भारतीय बल्लेबाजों ने इस पिच पर स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजी से भी योगदान दिया. हालांकि, पहले टेस्ट में टीम इंडिया के पास तीन लेफ्ट आर्म गेंदबाज थे. कुलदीप यादव गॉल की पिच पर उतने कारगर साबित नहीं हुए. इसी वजह से अब उन्हें बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

नेट्स सेशन से संकेत मिले हैं कि सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. वह कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. सारांश जैन ऑफ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं, वहीं लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी करते हैं. इसी वजह से कप्तान शुभमन गिल उन्हें चांस दे सकते हैं.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

Source: AccuWeather

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ