टीम इंडिया में गौतम गंभीर के करीबी से हुआ बड़ा धोखा! सनसनीखेज रिपोर्ट के बाद बदलने वाली है टीम?

Team India: टी-20 सीरीज खराब जाने के बाद टीम इंडिया ने वनडे फॉर्मेट में कमबैक किया. बर्मिंघम में खेले गए वनडे मुकाबले में मिली जीत के बाद खिलाड़ियों को तो राहत मिली, लेकिन टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई की समस्या अभी पूरी तरह से खत्म हो सकी है.

team india coaching staff

Pic Credit- AI Generated

Team India: इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद टीम इंडिया की कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. हेड कोच गौतम गंभीर के फेवरेट ने अब टीम इंडिया को छोड़ने का मन बना लिया है. जिसके बारे में उन्होंने बीसीसीआई और गौतम गंभीर को बता दिया है. हालांकि सभी इस बात से हैरान हैं कि क्या अचानक से गंभीर के इस खास ने टीम इंडिया को छोड़ने का फैसला किया है. जिससे जुड़ी एक रिपोर्ट अब सामने आई, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं. जो अब चर्चा का विषय बन गया है. 

विज्ञापन

गौतम गंभीर के खास के साथ हुआ धोखा 

पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट जल्द ही अपना पद छोड़ने वाला है. जिसके बारे में उन्होंने बीसीसीआई को बता दिया है. जिसके पीछे का कारण भी इस रिपोर्ट में बताया गया है. दरअसल जब गौतम गंभीर के साथ रयान टेन डोएशेट को लाया गया था. उस समय उन्हें वादा किया गया था कि जल्द ही वो टीम इंडिया के फील्डिंग कोच होंगे. हालांकि उसके बाद बीसीसीआई के दबाव में टी दिलीप को कुछ समय के लिए टीम के साथ जोड़ा गया. हालाांकि उसके बाद भी बोला गया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद दिलीप को हटाकर रयान टेन डोएशेट को अहम जिम्मेदारी मिलेगी. हालांकि ऐसा नहीं हो सका जिसके कारण ही डोएशेट अब आगे टीम के साथ नहीं बने रहना चाहते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd ODI Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे मुकाबला? जानें मोबाइल से TV तक की पूरी डिटेल्स

रयान टेन डोएशेट के पास नहीं है कोई जिम्मेदारी 

बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम के पास सितांशु कोटक हैं. गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मोर्केल हैं, तो वहीं स्पिन गेंदबाजी के लिए साईराज बहुतुले भी नजर आ रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर के पास फील्डिंग कोच के रूप में टी दिलीप भी हैं. ऐसे में रयान टेन डोएशेट के पास कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है. जिसके कारण ही वो आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के साथ संपर्क में है. जहां पर वो जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं. हालांकि अब देखना होगा कि क्या गौतम गंभीर अपने इस खास को टीम छोड़ने का फैसला लेने से रोक पाते हैं या नहीं? 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ