हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर, बताया क्यों नहीं दे रहे हैं लगातार मौके

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया. जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया. लेकिन उसके बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर जाना पड़ा. जिसको लेकर अब हेड कोच गौतम गंभीर ने खुलकर बोला है.

विज्ञापन
vaibhav sooryavanshi को लेकर बोले भारतीय टीम के हेड कोच gautam gambhir (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उसके बाद भी उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर बिठाना पड़ता है. जिसको लेकर टीम मैनेजमेंट को आलोचना का शिकार भी होना पड़ता है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर बड़े सवाल भी खड़े होते हैं. अब हेड कोच गौतम गंभीर ने इस सवाल का जवाब खुलकर दिया है. इसके अलावा उन्होंने टीम के प्लान को लेकर भी बोला है. 

अपनी आलोचना को लेकर बोले गौतम गंभीर 

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगभग हर सीरीज में ही बेंच पर बिठाने की वजह से भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को आलोचना का शिकार होना पड़ता है. जिसको लेकर उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स से कहा, ‘मेरा काम हर किसी को खुश करना नहीं है. मेरी जिम्मेदारी सही फैसले लेना है, ना कि ऐसे फैसले करना जो लोगों को पसंद आएं. मैं इसी काम के लिए यहां हूं. मुझे लगता है कि आज के दौर में सोशल मीडिया और उस पर होने वाली चर्चाओं की वजह से कई बार बाहरी बातों का काफी असर पड़ता है.’  

हेड कोच गौतम गंभीर पहले से ही अपने खिलाड़ियों को बैक करने के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा समय में भी वो ऐसा ही करते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल वो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को बैक कर रहे हैं. जिसको लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘लोगों को खुश करने वाला फैसला लेना बहुत आसान होता है, लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी सही फैसला लेना है. साथ ही, यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर खिलाड़ियों को पूरा भरोसा मिले.’  

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ियों को बैक कर रहे हैं भारतीय हेड कोच 

पिछले एक महीने के अंदर टीम इंडिया ने 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम मैनेजमेंट ने अपने स्टार और अनुभवी सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ही मौका दिया है. जिस पर बोलते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘टीम में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने लंबे समय से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे खिलाड़ियों को टीम में खुद को साबित करने के लिए ज्यादा समय और मौके मिलने चाहिए. हमने भी इस सीरीज में इसी सोच के साथ फैसले लिए हैं.’  

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 T20I छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

विज्ञापन

टीम इंडिया अब लगभग 2 महीने का बाद टी-20 मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. वैभव सूर्यवंशी अब बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हैं. जहां पर वो रेड बॉल से अब कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे. फिलहाल रेड बॉल से वैभव का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में वो इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ T20I सीरीज में 341 रन ठोककर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola