हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया को मिल गया टेस्ट में मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट? अकेले दम पर पलट सकता है मुकाबला

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. तेज गेंदबाजी में भी टीम को स्टार खिलाड़ियों की कमी खल रह रही है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. ऐसे में वो युवा गेंदबाजों को मौका दे रहे हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI

Team India: टीम इंडिया भले ही पिछले कुछ महीनों से मोहम्मद शमी को स्क्वाड में मौका नहीं दे रही हो, लेकिन उनकी कमी भी टीम को खल रही है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगे हुए थे. जसप्रीत बुमराह की इंजरी के बाद अब टीम ने जम्मू और कश्मीर के स्टार गेंदबाज आकिब नबी डार को स्क्वाड में जगह दी है. आकिब टीम के लिए अगले मोहम्मद शमी साबित हो सकते हैं. 

टीम को मिल गया मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट 

जम्मू और कश्मीर की टीम ने इस बार रणजी ट्रॉफी जीती है. ये टीम के रूप में उनकी पहली सफलता थी. जिसमें स्टार गेंदबाज आकिब नबी डार ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी. उसी शानदार प्रदर्शन के कारण ही अब आकिब को टीम इंडिया में जगह मिली है. मोहम्मद शमी अपने स्विंग और सीम से बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशान करते थे. कुछ वैसा ही आकिब नबी डार भी करते हुए नजर आते हैं.  पार्टनरशिप तोड़ने में भी आकिब माहिर है. ऐसे में वो टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेलने का दम रखते हैं. नबी के साथ सबसे अहम बात ये है कि वो नंबर 8 पर टीम के लिए अहम बल्लेबाज भी साबित हो सकते हैं. रणजी ट्रॉफी में उनके नाम शतक भी दर्ज है. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर भरोसा जता रही है. 

ये भी पढ़ें: अर्शदीप-कंबोज की टीम का हुआ ऐलान, बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे बदोनी, कुछ चौंकाने वाले खिलाड़ियों को मिली जगह 

विज्ञापन

शानदार रहा है आकिब नबी डार का रिकॉर्ड 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकिब नबी डार ने अब तक कुल 43 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 18.63 की औसत से 162 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान आकिब ने 16 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है. नबी का इकॉनमी रेट 2.90 का है, तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 38.5 का रहा है. आकिब ने अगर इसी अंदाज में टीम इंडिया के लिए भी खेला, तो भारत के लिए जीत दर्ज करना बहुत ही आसान हो जाएगा. आकिब श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी बहुत ही अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: ICC ने इस क्रिकेटर पर लगाया 8 साल का बैन, मैच फिक्सिंग के मामले में लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola