हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी हार! 20 साल बाद हुआ ऐसा, टीम इंडिया के नाम जुड़े कई अनचाहे रिकॉर्ड्स

IND vs SA: भारतीय टीम को गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट क्रिकेट की सबसे शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. प्रोटियाज टीम ने 25 साल बाद भारत की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया.

विज्ञापन
Team India

IND vs SA: टीम इंडिया को एक बार फिर अपने ही घर में शर्मसार होना पड़ा है. साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को 408 रनों से रौंद डाला. न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका ने भी टीम इंडिया को घर में घुसकर 2-0 से धो डाला.

भारतीय बल्लेबाज पहली इनिंग की तरह ही दूसरी पारी में भी प्रोटियाज टीम के स्पिनर्स के आगे चारों खाने चित हो गए. 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 140 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम का बैटिंग ऑर्डर दूसरी पारी में भी ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. रनों के लिहाज से टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी हार है.

टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी हार

भारतीय टीम को अपने ही घर में टेस्ट क्रिकेट की सबसे शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा है. गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 408 रनों से रौंदा. इससे पहले साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम को 342 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, 2006 में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 341 रनों से धोया था.

विज्ञापन

20 साल बाद हुआ ऐसा

20 साल में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया की ओर से एक भी बल्लेबाज पूरी टेस्ट सीरीज में शतक नहीं लगा सका है. इससे पहले साल 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में यह नजारा देखने को मिला था. भारतीय बल्लेबाज सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का टूट सकता है WTC फाइनल खेलने का सपना, सीरीज हार के बाद कैसे करेंगे क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी जीत

साउथ अफ्रीका ने रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है. इससे पहले 2018 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 492 रनों से मैदान मारा था. इसके साथ ही यह महज दूसरा मौका है जब साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया है. प्रोटियाज टीम ने भारत की सरजमीं पर आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2000 में जीती थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola