Team India WTC Final Scenario: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है. साउथ अफ्रीका ने 2-0 से भारत को हराया और 25 साल बाद कोई श्रृंखला जीती. भारतीय टीम ने मौजूदा WTC साइकिल में 9 मैच खेले हैं और मात्र 4 में उनकी जीत हुई है. भारत चार मैच हार चुकी है और उनका जीत प्रतिशत 48.15% का है. WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में वो पांचवें पायदान पर हैं और टॉप 2 टीमों को फाइनल खेलने का मौका मिलता है. मौजूदा साइकिल में भारतीय टीम के 9 मैच बचे हुए हैं और उनके लिए फाइनल खेलने का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है.
टीम इंडिया कैसे करेगी फाइनल के लिए क्वालीफाई?
टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक 9 मैच खेले हैं. अब इस साइकिल में उनके मात्र 9 मुकाबले रहते हैं, जिसमें से 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 2, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच खेलने वाली है. टीम इंडिया का जीत प्रतिशत कम है और अगले 9 मैचों में उन्हें इसे बढ़ाने की जरूरत है.
अगर टीम इंडिया 9 में से 7 मैच जीत जाती है, तो उनका जीत प्रतिशत 62.96% हो जाएगा और अगर वो 9 में 8 जीत जाते हैं, तो ये 68.52% हो जाएगा. भारतीय टीम को न सिर्फ जीत दर्ज करनी है, बल्कि उम्मीद करनी है कि साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टॉप टीमें अपने-अपने मैच हार जाएं.
क्या टीम इंडिया कर पाएगी ये काम?
भारतीय टीम इस समय टेस्ट क्रिकेट में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है. पिछले एक साल में टीम इंडिया ने कई महत्वपूर्ण टेस्ट हारे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी कमजोरी मुख्य रूप से नजर आएगी. ऐसे में टीम इंडिया के लिए अगले 9 मैच महत्वपूर्ण होंगे. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से निपटना उनके लिए आसान नहीं होगा. गौतम गंभीर-अजित अगरकर को अब टीम कॉम्बिनेशन पर फोकस करना होगा, वहीं टीम इंडिया को एकजुट होकर जिम्मेदारी से खेलना पड़ेगा.