Team India: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रही है. फिलहाल टीम इंडिया की तैयारी अच्छी नहीं चल रही है. बल्लेबाजी में टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन गेंदबाजी में टीम की हालत बहुत ज्यादा खराब नजर आ रही है. युवा तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की भी वनडे फॉर्मेट में वापसी हो सकती है.
भुवनेश्वर कुमार- मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी
भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार वनडे फॉर्मेट 2022 में खेला था. जिसके बाद से भुवनेश्वर कुमार कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में पिछले 2 सालों से भुवनेश्वर कुमार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उसके बाद भी उन्हें कमबैक करने का मौका नहीं मिल रहा है. भुवी ने इस दौरान आईपीएल में भी बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. कुछ ऐसा ही हाल अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी रहा है.
शमी ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए मार्च 2025 में खेला था. उसके बाद शमी इंजरी के कारण टीम से बाहर हुए थे. लेकिन उसके बाद उनका कमबैक नहीं हो पाया. शमी भी घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उसके बाद भी उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में गूरनूर बरार, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और नीतीश कुमार रेड्डी ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में इन दोनों की वापसी के दरवाजे खुल सकते हैं.
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर का वनडे में अच्छा है रिकॉर्ड
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब तक वनडे फॉर्मेट में 108 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 24.05 की बेहद शानदार औसत से 206 विकेट अपने नाम किया है. इस दौरान शमी की इकॉनमी रेट 5.58 की रही है. शमी का स्ट्राइक रेट 25.8 का रहा है. आईसीसी टूर्नामेंट में तो शमी का प्रदर्शन और भी बेहतर हो जाता है. वनडे वर्ल्ड कप 2019, वनडे वर्ल्ड कप 2023 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शमी ने कमाल का प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 121 वनडे मुकाबले खेले हैं. भुवनेश्वर कुमार ने इस दौरान 35.11 की औसत से 141 विकेट हासिल किए हैं. भुवी की इकॉनमी रेट 5.08 की रही है. भुवनेश्वर का स्ट्राइक रेट 41.4 का रहा है. ऐसे में टीम इंडिया के पास इन दोनों तेज गेंदबाजों की वापसी कराने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं नजर आ रहा है. इस बारे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को अब सोचना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को हार के बाद लगे 2 बड़े झटके, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या के कमबैक में होगी देरी!
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
38 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, तिलक वर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines