Suryakumar IND vs PAK: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। हालांकि, हर किसी को इंतजार 14 सितंबर की तारीख का है। इसी तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। यह दोनों टीमें जब मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है।
टीम का हर खिलाड़ी जीत के लिए जान लगाता हुआ नजर आता है। मगर भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने पड़ोसी मुल्क पर हर बार भारी पड़ी है और इस बात की गवाही आंकड़े चीख-चीखकर देते हैं। महामुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को खुली वॉर्निंग दे डाली है।
कप्तान सूर्या ने दी पाकिस्तान को वॉर्निंग
एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले सभी कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साथ हिस्सा लिया। इसी दौरान कप्तान सूर्या से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर सवाल पूछा गया। रिपोर्टर ने कैप्टन से पूछा क्या भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन की वजह से प्लेयर्स को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने के लिए कोई खास निर्देश दिए गए हैं? इस पर सूर्या ने जवाब देते हुए कहा, “आक्रामता तो हमेशा ही रहती है जब हम फील्ड पर उतरते हैं। बिना एग्रेशन के आप क्रिकेट नहीं खेल सकते हो। मैं कल से क्रिकेट खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं।”
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश! हार के बावजूद उपविजेता होगा ‘मालामाल’
संजू सैमसन को लेकर भी बोले कप्तान सूर्या
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के प्लेइंग 11 में खेलने को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हम संजू का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। चिंता मत कीजिए। हम कल मैच से पहले एकदम सही फैसला लेंगे।” गौरतलब है कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते हुए सिलेक्टर्स ने साफ कर दिया था कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए शुभमन गिल दिखाई देंगे।
हालांकि, संजू इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। केरल क्रिकेट लीग 2025 में सैमसन का बल्ला जमकर बोला था। 6 मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 73 की औसत और 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 368 रन ठोके थे।
ये भी पढ़ें:- ‘कोई खेल से बड़ा नहीं है’, योगराज सिंह ने विराट-रोहित को सुनाई खरी-खरी, BCCI को भी दे डाली नसीहत!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines