Asia Cup 2025 जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश! हार के बावजूद उपविजेता होगा 'मालामाल'
Asia Cup 2025 टूर्नामेंट की शुरुआत आज से होगी। अब प्राइज मनी का खुलासा हो गया है। विजेता और उपविजेता टीम के पास मालामाल होने का मौका है। उनपर करोड़ों की बारिश होगी।
Asia Cup Prize Money: एशिया कप 2025 की आज से शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए फैंस में बहुत ज्यादा उत्साह है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट नजर आ रही है। सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान पहला बड़ा टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करेंगे। बता दें कि इस बार एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। अब टूर्नामेंट की इनामी राशि का खुलासा देखने को मिल गया है।
विज्ञापन
एशिया कप विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार 2025 के एशिया कप विजेता को 2.6 करोड़ रूपये इनाम के तौर पर मिलने वाले हैं। इसके अलावा उपविजेता टीम 1.3 करोड़ अपने नाम करेगी। ट्रॉफी नहीं जीतने के बावजूद हारने वाली टीम का मालामाल होना तय है। कई सारे लोग सोशल मीडिया पर इस इनामी राशि की आलोचना भी कर रहे हैं, क्योंकि IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ी कहीं ज्यादा कमाते हैं। खैर, एशिया कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को पता है कि इनामी राशि से ज्यादा उस ट्रॉफी की अहमियत है।
विज्ञापन
🚨 THE PRIZE MONEY OF ASIA CUP 2025 🚨 [PTI]
Winners – 2.6 Crores. Runner up – 1.3 Crores. Player of the Series – 12.5 Lakhs. pic.twitter.com/UP7EF6go67
2025 के एशिया कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज पर सभी की नजर होगी। बता दें कि विजेता और उपविजेता के अलावा टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी भी लखपति बनेगा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 12.5 लाख रूपये मिलेंगे।
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
एशिया कप में 9 सितंबर से 19 सितंबर तक ग्रुप स्टेज के मैच चलेंगे। इसके बाद ग्रुप A और B की टॉप 2-2 टीमें सुपर 4 का हिस्सा बनेंगी। यहां इन चारों टीमों के बीच आपस में मैच होंगे। इसके बाद टॉप 2 टीमें फाइनल का हिस्सा बनेंगी। नीचे पूरा शेड्यूल है: