Suryakumar Yadav’s Next Goal After T20 World Cup 2026 Victory: सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर अपना नाम टीम इंडिया की एलीट कप्तानों की लिस्ट में शामिल कर लिया है. अब वो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे इंडियन कैप्टन हैं, जिन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी हासिल की हो. हालांकि आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा, कि सूर्या का अगला टारगेट क्या होगा?
ओलंपिक गोल्ड की तमन्ना
टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनका अगला मिशन 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना है. ‘मेन इन ब्लू’ की ऐतिहासिक जीत पर बात करते हुए, 35 साल के इस खिलाड़ी ने इस अचीवमेंट को बहुत खास बताया.
फाइनल में भारत ने मारी बाजी
भारत ने रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को एकतरफा फाइनल में 96 रन से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन ने 255/5 का बड़ा टोटल बनाया. इसके जवाब में ‘ब्लैककैप्स’ कभी भी रेस में नहीं दिखे और 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गए.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ‘मुझे 10 ट्रॉफी जीतना…’ हार्दिक पांड्या ने चैंपियन बनने के बाद दिए 5 बड़े बयान, फैंस को दी बड़ी खुशखबरी
‘शानदार सफर’
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जाहिर है, पिछले एक महीने में ये एक शानदार सफर रहा है, हालांकि ये उस तरह से शुरू नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, लेकिन फिर ये खेल का हिस्सा है. आज तक का सफर बहुत खास रहा है और एक टीम के तौर पर हमने जो हासिल किया है, मुझे लगता है कि वो आपके सामने है. इसलिए इससे बहुत खुश हूं और अगला टारगेट ओलंपिक गोल्ड है और वो टीम भी जिसके साथ हम काम करते हैं.’
ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी
मेन और वुमेन दोनों कैटेगरी में 6 टीमें 2028 ओलंपिक में क्रिकेट कॉम्पिटिशन का हिस्सा होंगी. पेरिस 1900 ओलंपिक के बाद पहली बार क्रिकेट में मल्टी-स्पोर्ट इवेंट होगा. भारत अपनी आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर एशिया से क्वालीफाई करने के लिए तैयार है. गौरतलब है कि 2026 में टीम इंडिया एशियन गेम्स खेलने जापान जाएगी.
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
10 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines