Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सीनियर खिलाड़ियों के बाद अब युवा खिलाड़ियों को जिम्मेदारी मिल रही है. टेस्ट और वनडे में शुभमन गिल को बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने कप्तान बनाया है. वहीं टी20 में सूर्यकुमार यादव ही कप्तान के तौर पर बरकरार रहने वाले हैं. इस बीच भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी कप्तानी को लेकर अपना दावा कर दिया है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
कप्तान बनना चाहते हैं यशस्वी जायसवाल
भारतीय टीम के लिए लगातार टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे यशस्वी जायसवाल अब वनडे टीम का भी हिस्सा बन गए हैं. यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में तीनों ही फॉर्मेट के लिए सिलेक्शन के रेस में रहते हैं. इस बीच वो कप्तानी के लिए भी अपना दावा ठोक रहे हैं. जायसवाल ने राज शमानी को दिए पॉडकास्ट में कप्तानी को लेकर कहा, ‘हर रोज खुद पर काम करता हूं ताकि एक लीडर के रूप में उभर सकूं. एक दिन मैं कप्तान बनना चाहता हूं.’ हालांकि यशस्वी ने बताया नहीं कि वो टीम इंडिया के कप्तान बनना चाहते हैं, या फिर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की.
ये भी पढ़ें: 50 ओवर 564 रन 44 चौके 29 छक्के अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, सबसे बड़ी जीत दर्ज करके रचा इतिहास
जायसवाल बार-बार दे रहे हैं सकेंत
घरेलू क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए खेलते हैं, लेकिन बीच में उन्होंने गोवा की तरफ जाने का फैसला किया था. उस समय भी कप्तानी को लेकर ही फैसला लेने की बात सामने आ रही थी. हालांकि कुछ समय के बाद मुंबई क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल की वापसी हो गई. आईपीएल 2025 के दौरान भी रिपोर्ट्स आ रही थी कि यशस्वी जायसवाल अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से खुश नहीं हैं. जायसवाल संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में खुद को कप्तानी करते हुए देखना चाहते थे. वहीं मैनेजमेंट ने रियान पराग को ये जिम्मेदारी सौंपी थी.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी की फिटनेस बनी बड़ी समस्या
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
30 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines