हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: क्या ईडन गार्डन्स की पिच से खुश नहीं हैं गौतम गंभीर और शुभमन गिल? नई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा 

IND vs SA: भारतीय टीम 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला खेलने वाली है. ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 से आगे निकलना चाहेगी. हाल के समय में टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट फॉर्मेट में बेहतर हुआ है. इस बीच रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ईडन गार्डन्स की पिच से कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर खुश नहीं हैं. 

विज्ञापन
shubman gill and gautam gambhir

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 14 नवंबर से होगी. टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी को और तेज कर दिया है. हाल के समय में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में भी बल्लेबाजों के लिए बेहतर विकेट पर खेल रही है. इस बीच रिपोर्ट्स आ रही है कि कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ईडन की पिच से खुश नहीं है. नई रिपोर्ट में इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.  

शुभमन गिल और गौतम गंभीर पिच से नहीं हैं खुश!  

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को कोलकाता टेस्ट मैच से पहले ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी से लंबी बातचीत करते हुए देखा गया. जिसके बाद गंभीर ने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ मिलकर सुजान मुखर्जी से लंबी चर्चा करते हुए देखा गया. पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय कप्तान और कोच पिच से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार पिच भूरी दिख रही है और उस पर हल्की घास के धब्बे हैं. मैच शुक्रवार से खेला जाना है, ऐसे में पिच में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया को इसी पिच पर खेलना होगा. 

ये भी पढ़ें: क्या शुभमन और शहनाज गिल हैं भाई-बहन? अभिनेत्री के जवाब ने कर दिया फैंस को कन्फ्यूज 

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने भी पिच को लेकर दिया था बयान 

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर साफ किया था कि टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच के लिए टर्निंग पिच की मांग नहीं की थी. इस बारे में सवाल पूछे जाने पर दादा ने मीडिया से कहा, ‘अभी तक उन्होंने इसके लिए नहीं कहा है. इसलिए मैं इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाऊंगा. यह बहुत अच्छा लग रहा है.’ आपको बता दें कि ईडन गार्डन्स पर इस रणजी ट्रॉफी सीजन में 2 मैच खेले गए हैं. दोनों ही मुकाबलों में यहां पर धीमी पिच मिली है. जहां पर तेज गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली थी.  

ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने चुनी वर्ल्ड की बेस्ट T20 प्लेइंग 11, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह, सिर्फ इन 2 पाकिस्तानियों को चुना 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola