IND vs USA: अमेरिका को शिकस्त देते ही टीम इंडिया के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को पछाड़ा
T20 World Cup 2026 IND vs USA: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 7 फरवरी को टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रन से हराया, और इसके साथ टूर्नामेंट का नया माइलस्टोन अपने नाम किया. अब 'मेन इन ब्लू' ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से भी आगे निकल गए हैं.
Written By: Shariqul Hoda|Updated: Feb 8, 2026 09:29
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: Feb 8, 2026 09:29
Share :
Team India T20 WC 2026
India Achieve Most Consecutive Wins In T20 World Cup History: टीम इंडिया अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के कैंपेन की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ की है. हालांकि कुछ वक्त के लिए यूएसए ने इंडियन फैंस की सांसें रोक दी थीं, लेकिन 'मेन इन ब्लू' ने मुश्किल वक्त में साबित किया कि वो नंबर-1 क्यों हैं. इस जीत के साथ भारत इस टूर्नामेंट से जुड़ा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
T20 WC में लगातार 9वीं जीत का रिकॉर्ड
अमेरिका के खिलाफ मैच जीतकर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में ये लगातार 9वीं जीत है. इससे पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नाम था. साउथ अफ्रीका ने 2024 एडिशन में 8 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला टूट गया. ऑस्ट्रेलिया ने 2022 और 2024 के 2 एडिशन के बीच लगातार 8 मैच जीते थे. भारत ने भी 2024 में अपने विजयी अभियान के दौरान लगातार 8 मैच जीते थे, और मौजूदा एडिशन में भी उनकी जीत का क्रम जारी रहा.
ग्रुप ए में भारत के अगले मुकाबला नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के साथ हैं, इसलिए इंडियन क्रिकेट फैंस चाहेंगे की टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला यूं ही आगे बढ़ता रहे. टीम इंडिया जिस तरह के फॉर्म में है, उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि इस माइलस्टोन को बेहतर बनाना इतना मुश्किल नहीं होगा.
भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
India Achieve Most Consecutive Wins In T20 World Cup History: टीम इंडिया अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के कैंपेन की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ की है. हालांकि कुछ वक्त के लिए यूएसए ने इंडियन फैंस की सांसें रोक दी थीं, लेकिन ‘मेन इन ब्लू’ ने मुश्किल वक्त में साबित किया कि वो नंबर-1 क्यों हैं. इस जीत के साथ भारत इस टूर्नामेंट से जुड़ा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
T20 WC में लगातार 9वीं जीत का रिकॉर्ड
अमेरिका के खिलाफ मैच जीतकर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में ये लगातार 9वीं जीत है. इससे पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नाम था. साउथ अफ्रीका ने 2024 एडिशन में 8 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला टूट गया. ऑस्ट्रेलिया ने 2022 और 2024 के 2 एडिशन के बीच लगातार 8 मैच जीते थे. भारत ने भी 2024 में अपने विजयी अभियान के दौरान लगातार 8 मैच जीते थे, और मौजूदा एडिशन में भी उनकी जीत का क्रम जारी रहा.
---विज्ञापन---
A comprehensive victory ✌️#TeamIndia are off the mark in the #T20WorldCup in fine fashion 👌👌
ग्रुप ए में भारत के अगले मुकाबला नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के साथ हैं, इसलिए इंडियन क्रिकेट फैंस चाहेंगे की टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला यूं ही आगे बढ़ता रहे. टीम इंडिया जिस तरह के फॉर्म में है, उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि इस माइलस्टोन को बेहतर बनाना इतना मुश्किल नहीं होगा.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/IND vs USA: अमेरिका को शिकस्त देते ही टीम इंडिया के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को पछाड़ा