3 घंटे में 2 बार हुई टीम इंडिया की बेइज्जती, कुवैत और यूएई जैसी टीमों से मिली शर्मनाक हार 

INDIA vs UAE: हांगकांग सिक्सेस 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी जब दिनेश कार्तिक को मिली, तो फैंस की उम्मीदें बढ़ गई थी. अब भारतीय क्रिकेट का शर्मनाक दिन देखने को मिला है. जब 3 घंटे में टीम इंडिया पहले कुवैत से हारी. उसके बाद यूएई के खिलाफ भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. बैक टू बैक मिली शर्मनाक हार से टीम की बड़े स्टेज पर बेइज्जती हो गई.

INDIA vs UAE

INDIA vs UAE

INDIA vs UAE: टीम इंडिया हांगकांग सिक्सेस 2025 में कुवैत की टीम से 27 रनों से हार के मुख्य टूर्नामेंट से बाहर हो गया. जिसके बाद भारत अब बॉल राउंड में खेल रहा है. जहां पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी टीमें खेल रही हैं. वहां पर भी भारत को शर्मनाक हार मिल गई है. कुवैत के खिलाफ हारने के लगभग 2 घंटे बाद ही भारत को यूएई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ गया. 3 घंटे के अंदर दिनेश कार्तिक की टीम को 2 बार बेइज्जती का सामना करना पड़ा है. 

दिनेश कार्तिक और अभिमन्यु मिथुन का चला बल्ला 

कुवैत के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरी. जहां पर भारत को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. भरत चिपली ने 4 रन बनाए तो वहीं प्रियांक पांचाल और स्टुअर्ट बिन्नी तो अपना खाता नहीं खोल सके. अभिमन्यु मिथुन ने 16 गेंदों में 50 रन बनाए. वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों में 42 रन जोड़े. जिसके कारण ही भारतीय टीम 6 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 107 रन बनाने में सफल रही. नीलांश केसवानी ने 2 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस पूरे टूर्नामेंट में बहुत ज्यादा निराश किया. कुवैत और पाकिस्तान के खिलाफ भी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था. 

यूएई ने भी टीम इंडिया को हराया 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई के लिए कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. वहीं शागीर खान ने भी 11 गेंदों में 31 रन बनाए. अंत में मोहम्मद अरफान ने 5 गेंदों में 20 रन बनाकर अपनी टीम को 4 विकेट से मुकाबला जिता दिया. अभिमन्यु मिथुन और प्रियांक पांचाल ने अपने 1-1 ओवरों में 24 रन लुटा दिए. स्टुअर्ट बिन्नी के अलावा सभी गेंदबाज बहुत महंगे साबित हुए. जिसके कारण ही भारत बुरी तरह से हार गया. भारत अपना अगला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ