हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना पड़ेगा इंतजार... टीम इंडिया के कोच ने आयरलैंड में मौका नहीं देने पर तोड़ी चुप्पी

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका नहीं मिला. हर कोई इस बात से बेहद निराश है. अब टीम इंडिया के सहायक कोच ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू क्यों नहीं किया.

विज्ञापन
वैभव को क्यों नहीं मिला डेब्यू? (Image: Twitter/X and AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद लगाई जा रही थी. हालांकि, सूर्यवंशी पूरी श्रृंखला में बाहर बैठे रहे, जिससे फैंस बेहद नाराज हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर टीम मैनेजमेंट ने क्यों वैभव को बाहर बैठाया है. अब टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने वैभव को डेब्यू का मौका नहीं देने पर चुप्पी तोड़ी है.

क्यों नहीं मिला वैभव को डेब्यू का मौका?

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया की हार के बाद रयान टेन डोशेट प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इसी बीच उनसे वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं देने पर सवाल पूछा गया. रयान ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं. हालांकि, आप संजू सैमसन को बाहर नहीं बैठा सकते. उन्होंने वर्ल्ड कप में हमारे लिए बड़ा किरदार निभाया था. हम खिलाड़ियों को एक लंबा रन देना चाहते हैं. वैभव को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ेगा.’

ये भी पढ़ें:- 6,6,6,6,6,6,6…. वैभव सूर्यवंशी के साथी ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक! MLC इतिहास में ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

विज्ञापन

वैभव को करना पड़ेगा और इंतजार!

रयान टेन डोशेट की बातें सुनकर तो यही लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ेगा. आयरलैंड की तरह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी शायद वैभव को मौका नहीं मिले. सहायक कोच ने साफ कर दिया है कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा, दोनों को आगे भी मौके दिए जाएंगे. संभव है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज के आखिर में वैभव को मौका मिले.

टीम इंडिया को मिली करारी हार

आयरलैंड टीम ने इतिहास रच दिया. उन्होंने भारत को पहली बार T20I सीरीज में मात दी. पहले T20I में आयरिश टीम ने भारत को 34 रन से करारी हार थमाई. बेलफास्ट में खेला गया दूसरा मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा और टीम इंडिया सिर्फ एक रन से हार गई. आयरलैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IRE vs IND: आयरलैंड में टीम इंडिया का ‘सूपड़ा साफ’, इन 5 बड़ी गलतियों ने डुबोई लुटिया!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola