Team India: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता कई युवा खिलाड़ियों को खेलने के मौके दे रहे हैं. ऐसे में स्टार अनुभवी खिलाड़ी पीछे छूट जा रहे हैं. कुछ अनुभवी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी कमबैक नहीं कर पा रहे हैं. वहीं एक स्टार खिलाड़ी को टीम से बाहर करने को लेकर प्लान बनाया जा रहा है. वहीं इनमें से एक स्टार खिलाड़ी के पास तो अब संन्यास लेने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं जा रहा है.
मोहम्मद शमी
सुपरस्टार तेज गेंदबाज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. शमी टीम से बाहर होने के बाद से घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उसके बाद भी शमी का कमबैक नहीं हो रहा है. ऐसे में शमी साल 2026 के खत्म होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल सकते हैं. हालांकि वो आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. भुवनेश्वर कुमार इस दौरान आईपीएल में आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद भी उनकी वापसी टी-20 टीम में भी नहीं हो रही है. ऐसे में पिछले 4 सालों से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार भी अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है. बीसीसीआई उनके भविष्य को लेकर मीटिंग कर रही है. टीम मैनेजमेंट भी अब यशस्वी जायसवाल को खिलाने के मूड में नजर आ रही है. ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. हालांकि दिग्गज रोहित शर्मा ऐसा होने से पहले संन्यास का फैसला कर सकते हैं.
युजवेंद्र चहल
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी लगभग 2 सालों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. टीम इंडिया अब सिर्फ युवा स्पिनरों को ही चांस दे रही है. ऐसे में चहल का इंटरनेशनल करियर भी लगभग खत्म माना जा रहा है. ऐसे में साल 2026 के खत्म होने से पहले चहल भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल सकते हैं. हालांकि चहल भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: BCCI के साथ मिलकर टीम इंडिया के भविष्य पर फैसला करेंगे ये 5 सदस्य, अगले 10 सालों की होगी तैयारी
उमेश यादव
तेज गेंदबाज उमेश यादव भी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. उमेश यादव तो अब आईपीएल के ऑक्शन में भी अनसोल्ड जा रहे हैं. जिसके कारण ही वो कहीं भी खेलते हुए नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब उमेश यादव के पास रिटायरमेंट के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं नजर आ रहा है. उमेश यादव भी इसी साल ये बड़ा फैसला कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर नहीं, एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, जानें वजह
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines