BCCI के साथ मिलकर टीम इंडिया के भविष्य पर फैसला करेंगे ये 5 सदस्य, अगले 10 सालों की होगी तैयारी

BCCI: टीम इंडिया एक समय तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रही थी. लेकिन मौजूदा समय में ऐसा नहीं कहा जा सकता है. ऐसे में बीसीसीआई ने अब टीम से जुड़े अहम सदस्यों को मीटिंग के लिए बुलाया है. जिससे टीम इंडिया के भविष्य को लेकर कुछ अहम फैसले लिए जा सके.

shreyas iyer, gautam gambhir and shubman gill
1 / 6
shreyas iyer, gautam gambhir and shubman gill

 

BCCI: बीसीसीआई मुंबई में एक बड़ी मीटिंग कर रहा है. जहां पर टीम इंडिया के जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए जाने वाले हैं. इसके लिए बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया टीम इंडिया के जुड़े बड़े फैसले लेने वाले सदस्यों के साथ बैठकर मीटिंग करेंगे. जहां पर पिछली कुछ सीरीज में खराब प्रदर्शन पर चर्चा होगी. इसके अलावा भविष्य को लेकर भी कुछ अहम फैसले लिए जाने वाले हैं. ऐसे में सवाल ये है कि किन 5 सदस्यों को बीसीसीआई ने इस अहम मीटिंग के लिए बुलाया है. इनमें सभी बड़े नाम ही शामिल हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल2 / 6

वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भी इस मीटिंग के लिए बुलाया है. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट ड्रॉ और इंग्लैंड में मिली वनडे सीरीज में हार को लेकर उनसे सवाल किए जा सकते हैं. वहीं इसके अलावा वो इस मीटिंग में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 को लेकर बीसीसीआई को अपने प्लान के बारे में बताएंगे. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 3 / 6

टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस अहम मीटिंग का हिस्सा हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बारे में अय्यर से सवाल-जवाब होना है. जिसके बाद अगले टी-20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक 2028 को लेकर भी अय्यर अपना प्लान बीसीसीआई को बताएंगे. जिसके बाद ही वो कुछ बड़ी मांग भी बोर्ड से रख सकते हैं.  (Pic Credit- Pic Credit- ANI) 

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर  4 / 6

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को भी इस मीटिंग के लिए बुलाया गया है. जहां पर उनसे भी बीसीसीआई कुछ अहम सवाल पूछ सकती है. गंभीर लंबे समय से सवालों के घेरे में हैं. ऐसे में वो बीसीसीआई का भरोसा जरूर चाहेंगे. गंभीर भी अपने दोनों कप्तानों के साथ मिलकर भविष्य को लेकर बनाया गया प्लान बीसीसीआई के सामने रखने वाले हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण5 / 6

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को भी इस अहम बैठक के लिए बुलाया गया है. गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण ही टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभाते हैं. ऐसे में बीसीसीआई भविष्य को लेकर बड़ा फैसला करने से पहले वीवीएस से भी सलाह लेना चाहती है. लक्ष्मण से इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट पर भी बात होगी. (Pic Credit- ANI) 

अजीत अगरकर

अजीत अगरकर6 / 6

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का भी जल्द ही कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में उन्हें भी इस मीटिंग का हिस्सा बनाया गया है. अगरकर भी आने वाली कुछ अहम को लेकर भी बात करेंगे. हालांकि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल स्टार खिलाड़ियों का पूल तैयार करना है. खासकर गेंदबाजी में ऐसा पूल बनाना होगा, जिससे 1 या 2 खिलाड़ियों की इंजरी से टीम का बैलेंस नहीं खराब हो. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन