These 5 Players may Retire in 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 बेहद ही खास रहा है। भारत भले ही आईसीसी विश्व कप का फाइनल मुकाबला हार गया हो, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस साल चमके हैं, जिनमें रिंकू सिंह से लेकर मुकेश कुमार जैसे कई खिलाड़ियों का नाम शामिल है। दूसरी ओर अब कई खिलाड़ियों के करियर का आखिरी दौर चल रहा है।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली का नहीं कोई तोड़, बने ‘Athlete of the Year’; लियोनेल मेसी को भी पछाड़ा
रोहित शर्मा भी 2024 में ले सकते हैं संन्यास
भारत के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं भारत के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो साल 2024 में संन्यास ले सकते हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2024 आखिरी साल हो सकता है। आईसीसी विश्व कप 2023 में मिली हार के बाद से ही रोहित शर्मा को लेकर चर्चा चल रही है कि वह क्रिकेट छोड़ सकते हैं, ऐसे में साल 2024 रोहित शर्मा के लिए आखिरी साल हो सकता है। दूसरे खिलाड़ी हैं दिनेश कार्तिक, जिन्होंने साल 2004 में ही डेब्यू किया था, ऐसे में वह भी साल 2024 में संन्यास ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल ने कागज पर लिखा था साल 2023 का अपना लक्ष्य, सोशल मीडिया पर वायरल नोट
ये 3 खिलाड़ी भी साल 2024 में ले सकते हैं संन्यास
इस लिस्ट में आने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं चेतेश्वर पुजारा। वह भी लंबे समय से भारतीय टीम के हिस्सा नहीं हैं और अब उन्हें टेस्ट में भी मौका नहीं दिया जा रहा है, ऐसे में पुजारा के लिए भी साल 2024 आखिरी साल हो सकता है। अजिंक्य रहाणे भी अगले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। रहाणे भी लंबे समय से भारतीय टीम के हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में वह भी अगले साल संन्यास ले सकते हैं। इसके अलावा पांचवें खिलाड़ी हैं करुण नायर। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी करुण नायर भी अगले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines