---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

शुभमन गिल ने कागज पर लिखा था साल 2023 का अपना लक्ष्य, सोशल मीडिया पर वायरल नोट

Shubman Gill New year Resolutions: शुभमन गिल ने साल 2023 के लिए तैयार किए थे अपने कुछ लक्ष्य। सोशल मीडिया पर अब तस्वीर शेयर की।

---विज्ञापन---

Shubman Gill New year Resolutions: जब भी नया साल आता है तो लोग आने वाले साल में उनको क्या-क्या करना है, उनका क्या लक्ष्य है ये सब तय करते हैं। ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 को लेकर किया था। शुभमन गिल ने साल 2023 की शुरुआत में अपने कुछ लक्ष्य तय किए थे। जिनको गिल ने एक कागज पर लिखा था।

अब ये कागज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी हैंडराइटिंग राइटिंग में शुभमन गिल ने कागज पर अपने लक्ष्य लिखे थे। अब इस कागज को गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

---विज्ञापन---

शुभमन गिल के लिए कैसा रहा साल 2023

सोशल मीडिया पर शेयर किए कागज में शुभमन गिल ने साल 2023 के अपने कई लक्ष्य निर्धारित किए थे। जिसमें साल 2023 में सबसे ज्यादा शतक बनाना, विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाना। आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करना। अपने परिवार को खुश रखना।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ICC को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए अभी तक नहीं मिला स्टेडियम, आखिर कब बनेगी योजना

अपने इस नोट को शेयर करते हुए शुभमन गिल ने कैप्शन में लिखा कि साल 2023 मौज-मस्ती, अनुभवों और बहुत कुछ सीखने से भरा रहा। इसके अलावा गिल ने विश्व कप 2023 के फाइनल मैच की भी एक तस्वीर शेयर की है। शुभमन गिल की इस पोस्ट पर अब यूजर्स काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर्स लिख रहे है कि आपके कितने लक्ष्य साल 2023 में पूरे हुए है।

---विज्ञापन---

साल 2023 में गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

साल 2023 शुभमन गिल के लिए काफी शानदार रहा है। इस साल की शुरुआत में शुभमन गिल ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। ये शतक गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था। इसके अलावा आईपीएल 2023 में गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहें। वहीं इस साल शुभमन गिल ने अपना पहला वनडे विश्व कप खेला। वनडे विश्व कप में गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की।

First published on: Dec 31, 2023 08:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola