AUS vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 9 विकेट से अपने नाम किया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं को हराया था. अब बांग्लादेश दूसरा मैच भी खेलने के लिए तैयार है. हालांकि इस मैच से पहले बांग्लादेश के 2 स्टार खिलाड़ियों ने टेंशन बढ़ा दी है. ये खिलाड़ी दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं.
दूसरे मैच से पहले बड़ी टेंशन
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मकाय में खेला जाएगा. बांग्लादेश इस मुकाबले को जीतकर क्लीव स्वीप करना चाहेगी. हालांकि ये मैच जीतने उसके लिए इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि बांग्लादेश टीम के 2 अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए. तंजीद हसन और मुश्फिकुर रहीम की चोट से बांग्लादेशी खेमे में टेंशन का माहौल है. तंजीद ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी भी बने थे. लेकिन अब दूसरे मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस है. उनकी गर्दन में अकड़न है.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: खतरे में स्टीव वॉ का रिकॉर्ड, 50 रन बनाते ही स्टीव स्मिथ हासिल करेंगे बड़ा मुकाम
वहीं, दूसरी ओर विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम भी दूसरे मैच से बाहर हो सकते हैं. रहीम भी चोटिल हो गए हैं. नेट अभ्यास के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई है. ऐसे में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है. वहीं, तंजीद ने स्कैन कराया है. हालांकि मैच से पहले ही स्पष्ट होगा कि वह दूसरे मैच की प्लेइंग 11 में खेलेंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा एक बार फिर से टला, BCB की ओर से तमीम इकबाल ने किया बड़ा ऐलान
तंजीद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में शानदार 101 रनों की पारी खेली थी. हालांकि दूसरी पारी में उनका खाता नहीं खुला था. उन्होंने 101 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्का भी लगाया था. वहीं, मुश्फिकुर रहीम ने 55 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी.
सौम्य सरकार को मिल सकता है मौका
अगर तंजीद बाहर होते हैं तो सौम्य सरकार को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. वह भी टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. ऐसे में उनकी किस्मत खुल सकती है. इसके अलावा मकाय में काफी तेज हवा चल रही है. ऐसे में तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम को मौका दिया जा सकता है, जो स्विंग के लिए जाने जाते हैं. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो काफी खुश हैं, क्योंकि वह पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुके हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines