India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज सितंबर 2026 में ही खेली जाने वाली थी. लेकिन फिलहाल इस सीरीज को टाल दिया गया है. भारतीय टीम सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी और इसके बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होगी. भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने अब बड़ा अपडेट दिया है.
भारत-बांग्लादेश सीरीज पर आया बड़ा अपडेट
भारत के खिलाफ बांग्लादेश को वनडे और टी-20 सीरीज की मेजबानी करनी थी, लेकिन राजनीतिक कारणों से फिलहाल इसपर संकट के बादल मंडराए हुए हैं. हालांकि तमीम इकबाल ने साफ कर दिया है कि भारत-बांग्लादेश सीरीज को फिलहाल पूरी तरीके से रद्द नहीं किया गया है. तमीम ने कहा है कि बीसीसीआई और बीसीबी इस सीरीज को कराना चाहते हैं और दोनों बोर्ड मिलकर अब इसके लिए किसी नए समय (विंडो) की तलाश कर रहे हैं. अपनी बातचीत में तमीम ने ये भी साफ किया कि अगस्त-सितंबर 2026 में होने वाली ये सीरीज आयोजित नहीं होगी.
‘नॉट आउट नोमान’ स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी दी है. तमीम ने आगे बताया कि दोनों बोर्ड इस सीरीज के लिए नए विंडो की तलाश जारी कर रहे हैं. इस सीरीज के लिए बीसीबी को सोच सकरात्मक है. लेकिन कुछ चीजें उनके हाथों में नहीं है और वह दायरे से बाहर जाकर कुछ करना नहीं चाहते हैं. दोनों देशों का शेड्यूल फिलहाल काफी बीजी है. हालांकि बीसीसीआई और बीसीबी इस सीरीज को लेकर एक दूसरे से संपर्क में है.
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश ने वापस लिया था नाम
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी मुख्य रूप से भारत ने की थी. बांग्लादेश को अपने सभी मैच भारत में ही खेलने थे. लेकिन उस समय बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने के लिए आईसीसी को प्रस्ताव दिया था. लेकिन शेड्यूल का ऐलान हो चुका था ऐसे में आईसीसी ने बांग्लादेश की इस अपील को ठुकरा दिया था. बाद में बांग्लादेश ने भारत न आने का फैसला किया और अपना नाम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से वापस ले लिया.
ये मामला मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 में निकाले जाने के बाद सामने आया था. उन्हें बीसीसीआई के आदेश के बाद केकेआर ने रिलीज कर दिया था. इस बात से बीसीबी काफी नाराज थी. इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते में भी दरार आई थी. इस वजह से भारत ने बांग्लादेश का भी दौरा उस समय नहीं किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज से हो सकती है इन 4 खिलाड़ियों की वापसी
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
6 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
15 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
59 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines