T20 World Cup IND vs PAK: रोहित शर्मा को पछाड़ विराट कोहली बने टी 20 किंग, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2022 Virat Kohli

T20 World Cup 2022 Virat Kohli

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो किंग कोहली रहे। उन्होंने टीम इंडिया को जिताने की जिम्मेदारी कंधे पर उठाई और मैदान से जीत दिलाकर लौटे। कोहली ने अपनी तूफानी पारी से करोड़ों भारतीय फैंस को दिवाली गिफ्ट दे दिया। उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के ठोक नाबाद 82 रन जड़कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिला दी। इसी के साथ कोहली टी 20 इंटरनेशनल के बादशाह बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बन गए दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

विराट कोहली अपनी तूफानी पारी के बाद टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। ​किंग कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा और 3794 रन बनाकर दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। कोहली ने ये रन 110 मैचों की 102 ईनिंग्स में बनाए हैं। जबकि 4 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 3741 रन हैं। रोहित ने 143 मैचों की 135 ईनिंग्स में ये रन बनाए हैं।

विज्ञापन

चौके लगाने के मामले में रोहित की बराबरी

दिलचस्प बात यह भी है कि कोहली चौके लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए हैं। कोहली ने टी 20 इंटरनेशनल में 337 चौके जड़े हैं, जबकि 113 छक्के जड़े हैं। वहीं ​रोहित ने भी 337 चौके और 178 छक्के ठोके हैं।

विज्ञापन

किंग कोहली इज बैक

ये वही विराट कोहली हैं, जो लगभग दो साल से फॉर्म से बाहर चल रहे थे। सवाल उठे तो उन्हें कप्तानी भी छोड़नी पड़ी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की, उसने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए। जीत के ​बाद कोहली इमोशनल हो गए। उन्हें टीम के साथियों ने गले लगा लिया। यहां तक कि खुद का रिकॉर्ड टूटने और धमाकेदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने उन्हें कंधे पर बिठा लिया। ​कोहली ने भी कहा, ये अब तक की उनकी सबसे शानदार पारी है। आईसीसी ने भी कहा, किंग कोहली इज बैक।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ