T20 World Cup Ind Vs Eng Semifinal: आज दोपहर 1.30 बजे भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच होगा। इस मैच में जीतने वाला ही फाइनल में पहुंचेगा और पाकिस्तान के साथ खेलेगा। जहां एक ओर दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस मैच में आंकड़ों के आधार पर दोनों देशों में से किसी एक के जीतने की भविष्यवाणी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ज्योतिषी भी पीछे नहीं हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार दोनों ही टीमें इस वक्त मजबूत स्थिति में हैं और दोनों ही टीमों में खिलाड़ी भी दमदार हैं जो अपने देश को जिताने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे में ज्योतिष के आधार पर यह जानना रोचक होगा कि आज होने वाले इस India Vs. England मैच में कौनसी टीम जीत रही है।
आज के मैच का भविष्य जानने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे उदाहरण के लिए वर्तमान में ग्रहों की स्थिति क्या चल रही है और कौनसा ग्रह किस टीम को सपोर्ट कर रहा है। इनके आधार पर ही बताया जाए सकेगा कि किस टीम के जीतने की अधिक संभावनाएं बन रही हैं।
T20 World Cup Ind Vs Eng Semifinal: यह है आज ग्रहों की स्थिति
भारतीय पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है जो शाम को 6.36 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। आज चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र में है जिसका स्वामी शुक्र है। अभी शुक्र तुला राशि में है। इनके अलावा मंगल वक्री है और सूर्य – केतु – बुध और शुक्र ग्रह की युति भी बन रही है जो मैच को एकतरफा बनाने की ताकत रखती है।
इंग्लैंड के जीतने के हैं प्रबल योग
ज्योतिषियों के अनुसार आज रोहिणी का चन्द्रमा तथा वक्री मंगल दोनों ही ब्रिटेन के पक्ष में हैं और उसे भारत पर बढ़त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। परन्तु सूर्य, केतु, बुध और शुक्र ग्रह की युति भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को सपोर्ट कर रहे हैं जिसके चलते ऐसी संभावनाएं बन रही हैं कि भारतीय टीम आखिरी ओवर में भी मैच का पासा पलट सकती हैं। कुल मिलाकर फिलहाल इस मैच में इंग्लैंड के जीतने की संभावनाएं अधिक बन रही हैं, ऐसे में यदि भारतीय टीम एकजुट होकर धैर्यपूर्वक और पूरे दमखम के साथ मेहनत करें तो भारत आसानी से फाइनल में पहुंच सकता है।
अभी पढ़ें – IND vs ENG Live Update: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, केएल राहुल 5 रन बनाकर आउट
आंकड़ों के आधार पर भारत का है पलड़ा भारी
यदि आंकड़ों की बात की जाएं तो अभी तक भारत वर्सेज ब्रिटेन के बीच कुल 22 T20 मैच हो चुके हैं जिनमें भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने अभी तक 22 में से कुल 12 मैच जीते हैं जबकि 10 मैचों में इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल की है। इस तरह आंकड़ों के आधार पर भारत हावी रहा है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
53 mins agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
1 hr agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
2 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
12 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
13 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines