T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को भारत और श्रीलंका की टीम मिलकर होस्ट कर रही है. इस टूर्नामेंट के लिए फिलहाल सभी टीमें तैयारी कर रही हैं. जिसमें यूएसए क्रिकेट टीम का नाम भी शामिल है. यूएसए की टीम को टूर्नामेंट शुरू होने के कुछ दिनों पहले बहुत बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने पाकिस्तानी मूल के 4 खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार कर दिया है. इसमें यूएसए टीम का मैच विनर खिलाड़ी भी शामिल है.
भारत सरकार ने वीजा देने से किया इनकार
सोशल मीडिया पर यूएसए के स्टार खिलाड़ी अली खान ने एक स्टोरी लगाई है. जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘भारत ने वीजा देने से इनकार किया लेकिन जीत के लिए केएफसी…’ इस स्टोरी के बाद रिपोर्ट्स आ रही हैं कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी मूल के 4 अमेरिकी खिलाड़ियों को वीजा देने से ही मना कर दिया है. जिसमें अली खान के अलावा शायन जहांगीर, एहसान आदिल और मोहम्मद मोहसिन का नाम भी शामिल है. इन खिलाड़ियों का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का सपना भी टूट सकता है. हालांकि पहले भी ऐसा हो चुका है बाद में इन खिलाड़ियों को वीजा दिया जा सकता है. पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो चुका है, लेकिन बाद में उन्हें वीजा मिल गया था. इस केस में भी ऐसा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
यूएसए ने अभी तक नहीं किया है टीम का ऐलान
अमेरिका की टीम ने अब तक टीम का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में वो इन चारों खिलाड़ियों को टीम से भी बाहर किया जा सकता है. हालांकि ऐसी स्थिति में अमेरिका की टीम और ज्यादा कमजोर हो सकती है. पिछले एडिसन में टीम ने सुपर 8 में क्वालीफाई करके टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी सीट पक्की की थी. इस सीजन में ऐसा कर पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है. यूएसए के ग्रुप में फिलहाल भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया की टीमें हैं. ऐसे में यूएसए को टॉप 8 में जाने के लिए भारत या पाकिस्तान में से किसी एक को हराना होगा.
ये भी पढ़ें: CSK फ्रेंचाइजी को लगा बड़ा झटका, इंजरी के कारण कप्तान हुआ पूरे टूर्नामेंट से बाहर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
15 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines