---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

15 फरवरी से पहले टीम इंडिया के पास पाकिस्तान को हराने का मौका! ऐसा हुआ तो भारतीय टीम बनेगी नंबर-1

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. पूरे क्रिकेट जगत में अपनी बेइज्जती करवाने के बाद पाकिस्तान ने इस मैच को खेलने के लिए हामी भर दी है. टीम इंडिया के पास इस मैच से पहले ही पाकिस्तान को धूल चटाने का मौका होगा. इसके लिए टीम इंडिया को एक आसान सा काम करना होगा. इस काम को करते ही टीम इंडिया नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हो जाएगी.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने यूएसए को हराकर टी20 विश्व कप की शुरुआत की है और अब अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ होगा. भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. पाकिस्तान तमाम ड्रामेबाजी के बाद इस मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हो चुका है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास 15 फरवरी से पहले ही पाकिस्तान को पटखनी देने का शानदार मौका होगा. नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया जीत हासिल कर नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हो सकती है. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं और ये कैसे होगा आइए आपको भी समझाते हैं. 

ग्रुप ए में टॉप पर काबिज होने का मौका

भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में हैं. पाकिस्तान की टीम 2 मैचों में 2 जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो जीत हासिल कर पाकिस्तान को नंबर 1 की कुर्सी से हटाए और खुद वहां बैठे. नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ ही टीम इंडिया के 2 मैचों में 4 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के चलते टीम इंडिया टॉप पर काबिज हो जाएगी. नामीबिया के खिलाफ मैच में 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंचने की तरफ एक और मजबूत कदम बढ़ा देगी.

---विज्ञापन---

सुपर 8 में हर ग्रुप से जाएंगी 2 टीमें

इस बार टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमों को 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड, नामीबिया और यूएसए की टीमें हैं. भारत और पाकिस्तान अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं तो वहीं नीदरलैंड को 2 मैचों में से 1 में हार तो वहीं 1 में जीत मिली है. नामीबिया ने 1 मैच खेला है जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं यूएसए के खेले 2 मैचों में हार मिली है और वो ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर है. पॉइंट्स टेबल की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि इस ग्रुप से भारत और पाकिस्तान सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी. 

ये भी पढ़िए- ‘इस तरह की हार…’, सुपर ओवर ड्रामे में मिली हार से टूटा अफगानिस्तानी कोच का दिल, बताया कहां हो गई चू

First published on: Feb 12, 2026 10:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola